{"_id":"5a0dde9b4f1c1bec538bd9a3","slug":"31510858395-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक व बाइक की भिड़ंत में बालक समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक व बाइक की भिड़ंत में बालक समेत दो की मौत
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ (मुजफ्फरनगर)।
पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर बुधवार की रात को ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार चार साल के बच्चे समेत दो की मौत हो गई, जबकि महिला और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने चालक सहित ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
मंसूरपुर क्षेत्र के गांव सराय निवासी चांद (17) पुत्र एहसान बुधवार की रात करीब 10 बजे जानसठ के गढ़ी गांव निवासी अपनी बुआ निसार पत्नी आफताब और उसके पुत्र जैद (4) एवं पुत्री मेहरीन (3) को साथ लेकर बाइक से गांव लौट रहा था। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर गांव कवाल के पास मुजफ्फरनगर की ओर से तेजी से आ रहे ट्रक से चांद की बाइक टकरा गई। आमने सामने की टक्कर होने से बच्चे जैद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चांद, निसार एवं मेहरीन घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार को अस्पताल में उपचार के दौरान चांद की भी मौत हो गई। चिकित्सकों ने घायल मां एवं बेटी को मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बुधवार की रात में ही सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने जैद के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया था। परिजनों ने रात में ही जैद के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। पुलिस ने हादसे के दौरान चालक समेत ट्रक को कब्जे में ले लिया था। इस हादसे का अभी मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है।