{"_id":"59f8ce104f1c1baf678b89ab","slug":"31509477904-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम कालेज में बेसबॉल चयन प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम कालेज में बेसबॉल चयन प्रतियोगिता
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीराम कालेज में बेसबॉल चयन प्रतियोगिता
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में चौ चरणसिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले महाविद्यालयों के लिए बेसबॉल चयन प्रतियोगिता के तहत पुरुष और महिला वर्ग के ट्रायल का आयोजन किया गया।
ट्रायल में पुरुष वर्ग में एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद, डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर, एमएम कॉलेज, खेकडा, एसएस (पीजी) कॉलेज रासना मेरठ, लाला लाजपत राय कॉलेज, साहिबाबाद, वीवी(पीजी) कॉलेज शामली, एमएम कॉलेज, मोदीनगर, देवनागरी कॉलेज मेरठ, श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज, मुजफ्फरनगर, सीएसएसएस (पीजी) कॉलेज मेरठ एवं महिला वर्ग में एसडी कॉलेज, मुजफ्फरनगर, आईएन (पीजी) कॉलेज मेरठ, एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद, एसएमपी गर्ल्स कॉलेज मेरठ, हिमालयन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट बागपत, एसएस (पीजी) कालेज मेरठ, देवनागरी महाविद्यालय मेरठ, एमएम कालेज, मोदीनगर, जेके (पीजी) कालेज एव श्रीराम ग्रुप ऑफ कालेजेज, मुजफ्फरनगर से लगभग 80 खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय टीम के लिए अलग-अलग महाविद्यालय से आए खिलाड़ियों के बीच ट्रायल मैच का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों का चयन विश्वविद्यालय द्वारा एक चयन प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। चयनित टीम एमडीवी रोहतक में आयोजित होने वाली बेसबॉल प्रतियोगिता में टीम चौ चरण सिंह विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। रोहतक में यह प्रतियोगिता दिनांक दस नवंबर से 15 नवंबर तक होगी। इस अवसर पर श्रीराम कॅालेज के निदेशक डॉ आरएस सक्सेना, प्राचार्या डा प्रेरणा मित्तल, चयनकर्ता डॉ संजय यादव, आब्जर्वर डॉ सोनाली जैन कन्या महाविद्यालय उपस्थित रहे। प्रमोद कुमार , भूपेंद्र कुमार, डॉ अब्दुल अजीज खान, आशू शर्मा, संदीप कुमार, अमरदीप शर्मा आदि का योगदान रहा।
----