{"_id":"59cfe2824f1c1b65548b5176","slug":"31506796162-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी सदस्यों ने ज्ञापन देकर मांगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी सदस्यों ने ज्ञापन देकर मांगा वेतन
Updated Sat, 30 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। बीडीसी सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर वेतन और विकास कार्यों में भागीदारी दिए जाने की मांग की है।
बघरा ब्लॉक से क्षेत्र पंचायत सदस्य एकता संगठन ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। जिसमें बरवाला, सांझक, पीनना, नूनाखेड़ा, तितावी, तावली, कुटबा, बघरा आदि क्षेत्रों के बीडीसी सदस्यों ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर मनमानी कर उनके अधिकारों का हनन किया जा रहा है। विकास कार्यों से लेकर अनेक विकास संबंधित उन्हें कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख का वेतन निर्धारित है, लेकिन बीडीसी सदस्यों को कोई वेतन नहीं मिलता है। उनके विकास क्षेत्र में भी बजट कम रखा जाता है, जो नाकाफी है। सदस्यों ने बजट बढ़ाने और उनका भी वेतन निर्धारित किए जाने की मांग की है। इस दौरान बिजेंद्र, औरंगजेब, जसवीर सिंह, डॉ. नीरज, राजीव, गय्यूर अली, महबूब, सतीश, राजेश आदि मौजूद रहे।