फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चीन को मजबूर और पाक को दुनिया में अकेला किया: पांडेय

चीन को मजबूर और पाक को दुनिया में अकेला किया: पांडेय

Fri, 29 Sep 2017 01:03 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
चीन को मजबूर और पाक को  दुनिया में अकेला किया: पांडेय
चीन को मजबूर और पाक को दुनिया में अकेला किया: पांडेय
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि देश के कर्मयोगी पीएम नरेंद्र मोदी की कूटनीति के कारण चीन को दोकलाम में पीछे हटना पड़ा और पाकिस्तान दुनिया में अकेला पड़ गया। बीजेपी कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि वह जनता की सेवा में जुटे रहें। देश के 18 राज्यों में हमारी सरकार कार्यकर्ताओं की तपस्या के कारण हैं।
नुमाइश ग्राउंड में आयोजित जनसभा में महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि मुजफ्फरनगर के कार्यकर्ताओं से बीजेपी को प्रदेश और देश में ताकत मिली है। यहां सांसद के बाद उप चुनाव में जीत और उसके बाद सभी छह विधानसभाओं पर पार्टी का परचम यहां के कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का नतीजा है। देश के 18 राज्यों में बीजेपी की सरकार हैं, इनमें 14 अकेले और चार में गठबंधन की सरकार हैं। ये सब हमारे कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और मेहनत का ही नतीजा है। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने समाज के गरीबों, दलितों, पिछड़ों के लिए जो योजनाएं चलाई हैं, कार्यकर्ताओं को देखना है कि ये उन तक पहुंच रही हैं या नहीं। पीएम मोदी को कर्मयोगी बताते हुए कहा कि भारत की कूटनीति के आगे चीन को दोकलाम में कदम वापस खींचने पड़े और पाकिस्तान दुनिया में अकेला रह गया। हमें देश को भ्रष्टाचार मुक्त, आतंकवाद मुक्त, जाति, संप्रदाय मुक्त बनाना है। इससे पहले सांसद डॉ संजीव बालियान, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, विक्रम सैनी, उमेश मलिक, प्रमोद उंटवाल, विजय कश्यप, जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, सत्यपाल पाल, यशपाल पंवार, डॉ सुभाषचंद शर्मा, देवव्रत त्यागी, जगदीश पांचाल, अरुण वशिष्ठ, सोहनवीर सिंह, सुशीला अग्रवाल, सरिता गौड, सुरेंद्र अग्रवाल, अमिता चौधरी, गीता जैन, सतेंद्र सिसौदिया आदि ने स्वागत किया। इससे पहले रोहाना में पूर्व मंत्री अनुराधा चौधरी और विधायक प्रमोद उंटवाल ने भी प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन

निकाय चुनाव में एकतरफा जीतेंगे
मुजफ्फरनगर। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत होगी। बीजेपी कार्यकर्ता इसके लिए जुट गए हैं। इस समय भी नगर निगम की 12 में से आठ सीटों पर बीजेपी का कब्जा है। इस बार 16 नगर निगम प्रदेश में हो गई है। शत-प्रतिशत पर जीत का पार्टी का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी राष्ट्र और आम जनता के हित में है। कानून व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरा प्रदेश कंट्रोल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed