{"_id":"59aef95f4f1c1ba7078b4771","slug":"31504639327-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरू का आदर न करने वालों से शिक्षा दूर रहती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरू का आदर न करने वालों से शिक्षा दूर रहती है
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुओं का आदर करना जरूरी
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गोल्डन बेल्स पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर अध्यापकों व छात्र छात्राओं द्वारा पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक अरविंद बालियान ने कहा कि जीवन में गुरु का स्थान भगवान से भी बड़ा है, जो छात्र गुरु का आदर नहीं करते शिक्षा भी उनसे दूर रहती है। उन्होंने सर्वपल्ली राधाकृणन के जीवन के बारे में बच्चों को विस्तार से जानकारी दी। शिक्षक दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
ऋण जमा करने के बाद भी आरसी काटी
जानसठ। कस्बे के मोहल्ला गंज निवासी एक दर्जन लोगों ने समाज कल्याण विभाग पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए बताया कि ऋण जमा करने के बाद भी समाज कल्याण विभाग ने उनकी आरसी काट दी। मोहल्ला गंज निवासी हुकम चंद, कर्मवीर, राजेंद्र, पप्पू, ईश्वर, पल्ला, लोकेश, दिनेश आदि पीड़ित लोग बृजेश रस्तोगी, सतीश खटीक, पूर्व सभासद डॉक्टर नबी, राजा कर्णवाल के नेतृत्व में तहसील दिवस में शिकायत करते हुए बताया कि पीड़ितों ने दो साल पहले ब्लाक से योजना के तहत ऋण लिया था। जमा करने के बाद भी समाज कल्याण विभाग ने आरसी काट कर तहसील में भेज दी। संग्रह अमीन पीड़ितों को परेशान कर रहे हैं। जबकि सभी लोगों ने बैंक का नोटिस भी संग्रह अमीन को दे दिया है। एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने जांच कराकर आरसी वापसी करने का आश्वासन दिया।