{"_id":"59ada8f64f1c1b6c6a8b4a9f","slug":"31504553206-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी बस स्टैंड के लिए जमीन की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी बस स्टैंड के लिए जमीन की तलाश
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिनी बस स्टैंड के लिए जमीन की तलाश
मुजफ्फरनगर। टीपी नगर में बसने वाले नए रोडवेज डिपो के साथ मिनी बस स्टैंड के लिए भी जमीन की तलाश शुरू हो गई है। साथ ही शामली बस अड्डे को भी शनिधाम मंदिर के निकट शिफ्ट करने पर मंथन किया जा रहा है। हालांकि बस आपरेटर इसे शिफ्ट करने से हाथ खड़े कर रहे हैं। एआरटीओ ने पूरे मामले को लेकर शासन को अवगत कराया है।
ट्रांसपोर्ट नगर में नया रोडवेज डिपो बसाया जा रहा है। इसके लिए परिवहन निगम ने भूमि की चहारदीवारी कराकर डिपो का निर्माण शुरू करा दिया है। हालांकि शहर के भीतर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए मिनी बस स्टैंड बनाए जाने की योजना परवान चढ़ाने की तैयारी है, ताकि लोकल रूट पर दौड़ने वाली बसों को मिनी बस स्टैंड से संचालित किया जा सके। इसके लिए एआरएम ने भूमि की तलाश शुरू कर दी है। उधर, शामली बस अड्डे को भी शिफ्ट करने के लिए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने मंथन शुरू कर दिया है। शामली रोड पर बसों की भीड़-भाड़ रहने से व्यवस्था बिगड़ रही है। इसके चलते यहां से प्राइवेट बस स्टैंड को शनिधाम मंदिर के निकट शिफ्ट करने पर विचार हो रहा है। हालांकि बस आपरेटर इसके लिए तैयार नहीं है। बस आपरेटरों ने एआरटीओ को इस बाबत जानकारी दी है कि बस स्टैंड शिफ्ट होने के बाद उन्हें सवारियां नहीं मिल पाएंगी। साथ ही शनिधाम मंदिर के निकट कोई स्थान नहीं है। कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क पर बसें खड़ी कर यात्रियों को सेवा दी जाती है। इसको लेकर एआरटीओ राजीव कुमार बंसल ने पूरे मामले की रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी है।