{"_id":"5995ed204f1c1b04298b463a","slug":"31502997792-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सच्चे मन से भक्ति ही मुक्ति का मार्ग: सागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सच्चे मन से भक्ति ही मुक्ति का मार्ग: सागर
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सच्चे मन से भक्ति ही मुक्ति का मार्ग: सागर
मुजफ्फरनगर। वहलना के श्री दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य ज्ञान सागर जी महाराज ने कहा कि प्रभु की सच्चे मन से की गई भक्ति ही मुक्ति का मार्ग बनती है। प्रभु भक्ति में समय जरूर देना चाहिए।
आचार्य ज्ञान सागर जी महाराज ने कहा कि सोलह कारण भावना के मध्य अर्हत भक्ति भावना प्रभु की भक्ति करने की प्रेरण दे रही है। प्रभु की भक्ति की महिमा है, जिन कर्मों का फल नियम से भोगना पड़ा है। उन निधत्ति निकचित कर्मों का भी क्षय हो जाता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार घड़ी को चलाने के लिए चॉबी आवश्यकता होती है। रोग को दूर करने के लिए डॉक्टर की शरण जरूरी है, पेट भरने के लिए भोजन जरूरी है। उसी प्रकार प्रभु की भक्ति जरूरी है। प्रवचन से ब्रह्मकुमारी अनीता दीदी ने पूर्व पयूर्षण पर्वराज की आगवानी के लिए प्रेरित किया।
राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग
मुजफ्फरनगर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना देकर राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग की है। इसके अलावा भी कई अन्य बिंदुओं पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा गया है।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में धरने पर आंगनबाड़ी जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रजापति ने कहा कि अनेक सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सहारा लिया जा रहा है, उन्हें मानदेय के नाम पर बेहद कम भुगतान मिलता है, जो वर्तमान समय में नाकाफी है। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर राज्य कर्मचारी का दर्जा, हर माह 18 हजार रुपये का वेतन, कार्यकर्ताओं को मुख्य सेविका के पद पर पदोन्नित किए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। धरने में अजब सिंह प्रजापति, सपना अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल, शर्मिला, गरिमा, संतोष, अनिल, चंद्रवती, अंजूबाला, पूजा, राधा, कविता, सविता आदि मौजूद रहीं।