{"_id":"594584344f1c1b615d8b4958","slug":"31497728052-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागजात रखें दुरुस्त, मंगल से होगा पंजीकरण का दंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागजात रखें दुरुस्त, मंगल से होगा पंजीकरण का दंगल
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार घटेगी एडमिशन के लिए मेरिट
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय से जुड़े कालेजों में एडमिशन के लिए पंजीकरण का दंगल मंगलवार से शुरू होगा। शहर और देहात के कालेजों में भी एडमिशन को लेकर तैयारियां जोरों पर है। हालांकि विवि प्रशासन इस बार एडमिशन के लिए आने वाली कटऑफ लिस्ट को भी घटाने जा रहा है। छात्रों को पहले आओ और पहल पाओ की स्कीम पर एडमिशन देने की तैयारी है।
जनपद में सीबीएसई, आईसीएससी और यूपी बोर्ड को मिलाकर करीब 30 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल हुए हैं। इनका परीक्षा परिणाम आने के बाद विवि पंजीकरण शुरू कराएगा। 20 जून मंगलवार से विवि के पोर्टल पर बीए, बीकॉम, बीएससी, मैथ समेत बीएससी एजी की कक्षाओं के लिए पंजीकरण प्रारंभ किए जाएंगे। इसके लिए छात्र-छात्राओं को निर्देश जारी किए गए हैं। छात्र-छात्राएं अपने कक्षा दसवीं और बारहवीं के प्रमाण-पत्रों, मूल निवास प्रमाण-पत्र के साथ आधार नंबर को जरुर साथ रखे। इसके बिना पंजीकरण संभव नहीं होगा। इस बार एडमिशन लेने की कड़ी चुनौती होगी। क्योंकि विवि सत्र 2017-18 में एडमिशन के लिए आने वाली मेरिट लिस्ट की संख्या घटाएगा। शहर के डीएवी, एसडी, जैन कन्या, चौधरी छोटूराम डिग्री कालेज आदि में एडमिशन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है।