{"_id":"594039834f1c1b1b0b8b472f","slug":"31497381251-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के टॉप फाइव में जिले का ब्लड बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के टॉप फाइव में जिले का ब्लड बैंक
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के टॉप फाइव में जिले का ब्लड बैंक
मुजफ्फरनगर। जिले का ब्लड बैंक यूपी की टॉप फाइव लिस्ट में शामिल हुआ है। ब्लड बैंक को यह इनाम इसकी बेस्ट सर्विस देने के एवज में मिला है। एसबीटीसी की साइट पर प्रदेश के सभी जिलों के ब्लड बैंक को ऑनलाइन रखा गया है। एक क्लिक पर बैंक में मौजूद ब्लड यूनिट और रक्तदाताओं की जानकारी ले सकते हैं।
ब्लड बैंक के इंचार्ज डॉ पीके त्यागी ने बताया कि ब्लड बैंक की वार्षिक रिपोर्ट के आधार पर मूल्यांकन और आंकलन किया गया है। बेहतर सेवा और ब्लड यूनिट का संग्रह करने के मामले में जिले का ब्लड बैंक यूपी की टॉप फाइव श्रेणी में शामिल हुआ है। गत दिनों स्वास्थ्य मंत्रालय प्रदेश ने इसकी सूची जारी की है। टॉप फाइव में दो मेडिकल कालेज लखनऊ तथा तीसरे नंबर पर एलएलआरएम मेडिकल कालेज मेरठ, चौथे नंबर पर सोनभद्र के जिला अस्पताल का ब्लड बैंक और पांचवें पर मुजफ्फरनगर आया है। बेहतर प्रदर्शन के बल पर ब्लड बैंक को इनाम मिलने के साथ प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
61 संस्थाएं ब्लड बैंक में पंजीकृत
मुजफ्फरनगर। जिले के रक्तकोष विभाग में 61 सामाजिक संस्थाएं, एनजीओ शामिल है। जो प्रत्येक शिविर में भाग लेकर रक्तदान करती और कराती हैं। गत वर्ष ब्लड बैंक को 1800 यूनिट और 32 कार्यक्रम करने का लक्ष्य मिला था। विभागीय अधिकारियों ने जनपदभर में कार्यक्रम कर 1856 यूनिट ब्लड हासिल कर लक्ष्य को भेद दिया।
विज्ञापन
900 से अधिक रक्तदाता
ब्लड बैंक में सभी ब्लड ग्रुप के 900 से अधिक रक्तदाता पंजीकृत थे, जो रक्तदान करते हैं। इन्हें भी एसबीटीसी की साइट पर ऑनलाइन किया गया है। इतना ही नहीं प्रत्येक रक्तदाता का पता और मोबाइल नंबर दर्ज हैं, जिस पर क्लिक कर ब्लड की जरूरत बनने पर संपर्क साधा जा सकता है।
-----------------------------------
ब्लड ग्रुप------डोनर-----यूनिट----पीआरबीसी
ए-पाजिटिव----181------102-----101
बी-पाजिटिव----335------54------97
एबी-पाजिटिव---83-------08-----34
ओ-पाजिटिव----244------47-----81
ए-निगेटिव------22-------12-----00
बी-निगेटिव------28-------17----00
एबी-निगेटिव-----07-------11----03
ओ-निगेटिव------10-------16---03
-------------------------------------
रक्तदान से शारीरिक लाभ:
डॉ पीके त्यागी ने बताया कि रक्तदान करने से कोई नुकसान नहीं है, बल्कि इससे स्वास्थ्य लाभ होता है।
-नियमित अंतराल पर रक्तदान करने से शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित रहती है।
-रक्तदाता को हृदयाघात से दूर रखता है।
-रक्तदान व्यक्ति को विभिन्न अंगों में कैंसर के रिस्क से दूर रखता है।
-यह कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और रक्तचाप को नियंत्रित करता है।
-इससे ज्यादा कैलोरी और वसा को बर्न होता है।
-रक्तदान आयरन का स्तर नियंत्रित करता है।