फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मनरेगा मजदूरी से नहीं हो सकेगा गांव में काम

मनरेगा मजदूरी से नहीं हो सकेगा गांव में काम

Mon, 12 Jun 2017 12:56 AM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
मनरेगा मजदूरी से नहीं हो सकेगा गांव में काम
धन के अभाव में गांवों में नहीं हो रहे विकास कार्य
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। केंद्र सरकार द्वारा 14वें वित्त आयोग से ग्राम पंचायतों में कार्य मनरेगा के तहत कराने पर प्रधानों में उबाल है। अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने मंडलीय सम्मेलन कर अपनी करीब दर्जनभर मांगों पर मंथन किया। प्रधानों ने कहा कि केंद्र सरकार की डप्टेल के माध्यम से गांवों में विकास कार्य कराए जाने संभव नहीं है। क्योंकि आम मजदूरी और मनरेगा की मजदूरी में जमीन-आसमान का फर्क है।
सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने किया। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान विकास की अहम कड़ी है। गांव सुंदर और विकसित होंगे तो समाज भी तरक्की करेगा। ग्राम प्रधानों की जो समस्या है, उसे शासन स्तर पर निपटाने का आश्वासन दिया। संगठन के मंडल अध्यक्ष सतेंद्र बरवाला ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण गांवों में विकास कार्य करने में बाधा आ रही है। कई-कई माह से गांवों में विकास कार्य रुके पड़े हैं। मनरेगा के तहत कार्य कराने में सबसे बड़ी बाधा मेहनताने की है। मनरेगा में मजदूरी 174 रुपये है, इसके मजदूर मिलना भी चुनौती है।
विज्ञापन

मंडल उपाध्यक्ष प्रधान विजय त्यागी आखलौर ने कहा कि 14वें वित्त आयोग के कारण कई कार्य रुक गए हैं। गांवों की जनता उन्हें परेशान कर रही है। डप्टेल के माध्यम से कार्य होने पर प्रधानों को दिक्कते होंगी। इसके बाद गांवों में बिगड़ रहे माहौल पर चिंता व्यक्त की गई। गांवों में आपसी भाईचारा और सौहार्द पैदा करने के लिए ग्राम प्रधान गांवों के जिम्मेदार लोगों का साथ लेकर कार्य करेंगे। इसके लिए गांवों में सभा होगी। सम्मेलन में प्रधान नवीन राठी भूराहेडी, भूपेंद्र राठी खानूपुर, अरविंद्र रोहाना कलां, देवेंद्र जागाहेड़ी, अजय मलीरा, दानिश पावटी, मोहम्मद दीदाहेड़ी, लाला, चंद्रवीर राठी, सुरेंद्र कुमार, अनुज पहलवान, जाकिर छपार, नाजिम, सुभाष, देवेंद्र बालियान किनोनी, जगपाल बरुकी, विदित मलिक कादीखेड़ा, मनीष चौधरी सिमर्थी, आशीष चौधरी, श्रीभगवान शर्मा, प्रदीप, अशोक, इनामुल, नरपत सिंह समेत दर्जनों गांवों के प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed