फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   30 trains will remain canceled

30 ट्रेनें रहेंगी रद्द

Sat, 01 Jul 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 01 Jul 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
30 trains will remain canceled
train
मुजफ्फरनगर। यदि ट्रेन से लंबी दूरी पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो भूल जाइए। रेलवे का दोहरीकरण जुलाई माह में रेल यात्रा में बाधा बनने वाला है। रेलवे बोर्ड ने मेरठ से दौराला के बीच रेलवे ट्रैक बदल रहा है। जिसके चलते पैसेंजर, एक्सप्रेस समेत करीब 30 रेलगाड़ियों को रद्द करने के साथ डायवर्ट किया गया है। ऐसे में आम यात्रियों के साथ शिवभक्त कांवड़ियों को भी इस बार मुसीबतें झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन


दिल्ली-सहारनपुर वाया मेरठ रेल मंडल पर रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण के चलते जुलाई में कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों को वाया शामली डायवर्ट कर चलाया जाएगा। मेरठ से दौराला के बीच रेलवे ट्रैक के बदले जाने और इंटरलॉकिंग का कार्य होना है। जिसके चलते ट्रेनों को रद्द किया गया है। इनमें पैसेंजर से लेकर एक्सप्रेस ट्रेन तक शामिल हैं। ट्रेनों के रद्द होने से सहारनपुर से लेकर दिल्ली, देहरादून से लेकर मुंबई और मुरादाबाद से लेकर जम्मू तक के यात्री यात्री प्रभावित होंगे। ट्रेनों का यह रद्द करण दो जुलाई से प्रारंभ होगा।
विज्ञापन

जुलाई में माह में मुजफ्फरनगर से दो-चार ट्रेनों का ही संचालन रहेगा। स्टेशन अधीक्षक विपिन कुमार त्यागी ने बताया कि रेलवे के दोहरीकरण के लिए कार्य होना है। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों के डायवर्जन और रद्द होने की सूची भेजी है, जिनमें अप और डाउन में गुजरने वाली करीब 30 गाड़ियां शामिल हैं।       
विज्ञापन
विज्ञापन


ये ट्रेनें रहेंगी रद्द      
ट्रेन संख्या        नाम                                तिथि      
04401    आनंद विहार-कटरा स्पेशल-----3, 7,  14 जुलाई
04401    कटरा-आनंद विहार स्पेशल----4,8, 11 व 15 जुलाई
24155    इलाहाबाद-उधमपुर एक्सप्रेस--- 11 जुलाई       
24156    उधमपुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस---12 जुलाई       
14521    दिल्ली से अंबाला इंटरसिटी एक्सप्रेस --4 से 14 जुलाई       
14522    अंबाला से से दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस --4 से 14 जुलाई
14511    इलाहाबाद से सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस--3 से 14जुलाई        
14512    सहारनपुर से इलाहाबाद नौचंदी-----------3 से 14 जुलाई।      
19019    बांद्रा टर्मिनल से देहरादून एक्सप्रेस---------2 से 14 जुलाई।
19020    देहरादून से बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस--------- 4 से 16 जुलाई।       
14681    नई दिल्ली-जालंधर एक्सप्रेस------------- 4 से 14 जुलाई।       
14682    जालंधर से नई दिल्ली एक्सप्रेस-----------4 से 14 जुलाई ।      
 14310    देहरादून से उज्जैन एक्सप्रेस---------- 4,5, 11 और 12 जुलाई।      
14309    उज्जैन से देहरादून एक्सप्रेस-------5,6, 12 व 13 जुलाई।       
14318    देहरादून से इंदौर एक्सप्रेस---------- 7, 8 व 14 जुलाई।       
14317    इंदौर से देहरादून एक्सप्रेस----------8,9 व 15 जुलाई।       
19325    इंदौर अमृतसर एक्सप्रेस--------- 11, 14 जुलाई।       
19326    अमृतसर से इंदौर एक्सप्रेस------ 5,12 जुलाई।       
18237    बिलासपुर से अमृतसर ---------05, 12 जुलाई।       
54542    अंबाला कैंट मेरठ सिटी पैसेंजर---6 से 13 जुलाई तक।        
18238    अमृतसर से बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस- 7 से 14 जुलाई तक      
54541    मेरठ सिटी से अंबाला कैंट पैसेंजर----- 7 से 14 जुलाई तक।       
64560    सहारनपुर से दिल्ली पैसेंजर----------- 14 जुलाई
64559    दिल्ली सहारनपुर पैसेंजर--------4  से 14 जुलाई तक।       
64557    पुरानी दिल्ली से सहारनपुर पैसेंजर----- 14 जुलाई       
54304    कालका-पुरानी दिल्ली पैसेंजर--------- 7 से 14 जुलाई तक।       
54474    सहारनपुर दिल्ली पैसेंजर----------7 से 14 जुलाई तक।
54473    दिल्ली सहारनपुर पैसेंजर--------7 से 14 जुलाई तक।
54476    हरिद्वार पुरानी दिल्ली पैसेंजर-----7 से 14 जुलाई तक।        
54540    अंबाला दिल्ली पैसेंजर-------------6 से 13 जुलाई तक।       
54539    हजरत निजामुद्दीन से अंबला कैंट पैसेंजर---7 से 14 जुलाई तक।       
14645    शालीमार एक्सप्रेस-----7 जुलाई से 14 जुलाई तक वया शामली।       
14646     शालीमार एक्सप्रेस- 6 जुलाई से 13 जुलाई तक वाया शामली।       
12688----देहरादून मुद्रई एक्सप्रेस----7 से 14 जुलाई तक वाया शामली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed