फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   256 corona infected including three children found

तीन बच्चों समेत 256 कोरोना संक्रमित मिले

Sun, 16 Jan 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
256 corona infected including three children found
तीन बच्चों समेत 256 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण बच्चों को भी अपनी चपेट में ले रहा है। नए 256 संक्रमित केस मिले हैं, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल है। जिले में सक्रिय केस की संख्या 2103 हो गई है। इनमें 2099 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। कुल 33 हजार से अधिक मामले मिल चुके हैं, इनमें शनिवार को एक कोरोना संक्रमित की मौत भी हो गई थी।
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि रविवार को 256 संक्रमित केस मिले हैं। कांटेक्ट ट्रेसिंग से संक्रमण के अब तक 164 मामले मिले है। जबकि रैंडम जांच में 92 संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग ने शहर के प्रमुख चौराहों पर जांच अभियान चलाया। एंटीजन जांच में नौ लोग संक्रमित मिले, जिन्हें होम आइसोलेशन में भेजा गया है। इनके संपर्क में आए लोगों की जांच का कार्य किया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों की जांच की जा रही है। संक्रमित के संपर्क में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया जा रहा है। कांटेक्ट ट्रेसिंग का औसत जिले में 10 से ऊपर है।
विज्ञापन

1246 लोगों के सैंपल लिए गए
कोरोना संक्रमण की जांच के लिए 1246 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि इनमें चार बजे तक की रिपोर्ट जारी कर दी गई है, शेष रिपोर्ट सोमवार को जारी कर दी जाएगी। कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा 270 पर पहुंच गया है। पहली और दूसरी लहर में मृतकों की संख्या 269 पर रही थी, जबकि इस बार पहली मौत 14 जनवरी को हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में 14 जनवरी को एक मौत दिखाई गई है। सीएमओ ने बताया कि 22 जनवरी तक शत प्रतिशत टीकाकरण की तैयारी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम किशोरों का तेजी से टीकाकरण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज
मुजफ्फरनगर। जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर 23 जनवरी तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। इसमें सभी प्रकार के इंटर कॉलेज शामिल रहेंगे। ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन जारी रहेगा। 15 से 18 वर्ष के बच्चों को शत-प्रतिशत टीकाकरण को विद्यालय खोले जाएंगे। राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, कार्यालय कर्मचारी बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोडे़ंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed