{"_id":"633f23189d51db0d4a06aab8","slug":"25-players-selected-for-the-divisional-competition-of-boxing-muzaffarnagar-news-mrt6084782200","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉक्सिंग की मंडलीय प्रतियोगिता के लिए 25 खिलाडी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉक्सिंग की मंडलीय प्रतियोगिता के लिए 25 खिलाडी चयनित
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के महामना मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज में चल रही जनपद स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 25 खिलाड़ियों का चयन हुआ। इनमें 23 खिलाड़ी एमएम इंटर कॉलेज के ही हैं, जिन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह सभी प्रतिभागी अब शामली में होने वाली मंडलीय स्तर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
महामना मालवीय इंटर कॉलेज के पीटीआई व बॉक्सिंग कोच राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि जनपद स्तर बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ 29 सितंबर को कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. विनीत चौहान ने किया था। यह प्रतियोगिता छह अक्तूबर तक चली।
कोच ने बताया कि उनके स्कूल के 23 खिलाड़ियों ने प्रथम और 23 ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। प्रथम आने वाले खिलाड़ी मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किए हैं। इनमें एक छात्र गांधी इंटर कॉलेज चरथावल और एक डीएवी इंटर कॉलेज बुढ़ाना का चयन हुआ है।
विज्ञापन
शामली के वीवी इंटर कॉलेज में होने वाली मंडलीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में अंडर-17 जूनियर में वंश पाल, युवराज, बिलाल, अभिषेक, लक्ष्य सैनी, हर्षिक रूहेला, रिहान, सागर, आदिल, बोबी का चयन हुआ। अंडर-19 सीनियर में मोहम्मद आरिफ, प्रिंस कश्यप, युवराज का चयन हुआ। अंडर-14 सब जूनियर में रजनीश, निशांत कश्यप, देव पाल, समीर, पारष कुमार (एकस्ट्रा), अवनीश, वंश पाल, अरमान, गौतम पाल, मोनिश का चयन हुआ।