फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   25 groups will get loan up to 30 lakhs

25 समूहों को मिलेगा 30 लाख तक का ऋण

Wed, 12 Aug 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
25 groups will get loan up to 30 lakhs
25 समूहों को मिलेगा 30 लाख तक का ऋण
विज्ञापन

मुजफ्फरगर। जिले में 25 स्वयं सहायता समूहों को 30 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाएगा। आत्मनिर्भर भारत योजना में इनकी बैंक गारंटी भी सरकार ही लेगी। इस योजना पर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना की जूम एप के माध्यम से हुई बैठक हुई। बैठक में जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत इस योजना में लघु स्तर पर 25 ऐसे व्यक्तियों या स्वयं सहायता समूहों का चयन किया जाएगा, जो कि अपने स्तर से खाद्य प्रसंस्करण का कार्य कर रहे हैं। इन समूहों को इस कार्य के लिए तीस लाख रुपये तक का ऋण दिया जाएगा। बैंक गारंटी भारत सरकार लेगी। लाभार्थी द्वारा ऋण उपरांत भवन एवं आधारभूत सुविधाओं की व्यवस्था स्वयं के संसाधनों से की जाएगी। परियोजना के लिए 30 लाख का अंशदान लाभार्थी द्वारा स्वयं वहन किया जाएगा तथा स्वयं सहायता समूहों और व्यक्तियों द्वारा उत्पादित वस्तुओं का जीएसटी नंबर व एफएसएसएआई में पंजीकरण उपरांत दस लाख का अनुदान लाभार्थी के ऋण खाते में हस्तांतरित किया जाएगा। इस योजना में जनपद स्तरीय समिति द्वारा एक रिसोर्स पर्सन का चयन किया जाएगा, जिसका कार्य व्यक्ति-एसएचजी व बैंक के मध्य समन्वय स्थापित करना होगा। जिला स्तरीय समिति से अनुमोदन उपरांत प्रदेश स्तर पर प्रस्ताव भेजा जाएगा। प्रदेश स्तर से स्वीकृति उपरांत उक्त परियोजना प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा जाएगा। चयनोपरांत भारत सरकार द्वारा ऋण खाते में अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। बैठक में सीडीओ, उपायुक्त एनआरएलएम, डीडीएम, एलडीएम, जिला कृषि अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी खतौली उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed