फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   25/5000 shahar mein jhamaajham barasa paanee Jhajjham rain water in the city

शहर में झमाझम बरसा पानी

Sun, 22 Jul 2018 12:26 AM IST
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Sun, 22 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
25/5000 shahar mein jhamaajham barasa paanee Jhajjham rain water in the city
rain - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। कई दिनों से उमस भरी गरमी से हाल बेहाल लोगों को शनिवार शाम को बरसात होने से राहत मिली। शाम को एक घंटे तक शहर में झमाझम पानी बरसा। बारिश का लोगों ने जमकर आनंद उठाया। बच्चों से लेकर बड़े तक बरसात में खूब भीगे, ताकि गरमी से निजात मिल सके। काफी बरसात होने पर शिव चौक समेत शहर के कई इलाकों में जल भराव हो गया।
विज्ञापन


बीते एक सप्ताह से बरसात नहीं होने से लोगों का उमस भरी गरमी से हाल बेहाल था। पिछले तीन दिनों से आसमान में बादल छाए रहे, मगर बरसात नहीं हुई। हल्दी बूंदाबांदी होने से उमर भरी गरमी और बढ़ गई। शनिवार सुबह भी बादल छाए रहे। दोपहर में तेज धूप भी निकली। शाम को मौसम ने राहत दी। करीब पौने चार बजे से पांच बजे तक जमकर पानी बरसा।
विज्ञापन


झमाझम बारिश होने से भीषण गरमी से राहत मिली। लगातार तेज बरसात होने पर शहर की तमाम सड़कें, मुख्य चौराहे और गली-मोहल्ले जलमग्न हो गए।  शहर में सीवर लाइन बिछाए जाने का कार्य चल रहा है, जिस कारण जगह-जगह गहरे गड्ढे खुदे पड़े हैं। जलभराव के कारण वाहन सवार इन गड्ढों में भी फंसे। शिव चौक, रुड़की रोड, एसडी मार्केट समेत अनेक स्थानों पर कई फुट पानी जमा हो गया, जिससे राहगीरों को परेशानी हुई। शहर में करीब सवा घंटे की बारिश 15 मिली मीटर आंकी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed