{"_id":"5f7232128ebc3e9b804f1eb3","slug":"25-25-thousand-reward-on-three-accused-of-murder-muzaffarnagar-news-mrt503576624","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के तीन आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के तीन आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम
विज्ञापन
मोरना में दवा विक्रेता के हत्यारोपी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के तीन आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम
मुजफ्फरनगर। मोरना में दवा विक्रेता अनुज कर्णवाल की हत्या के तीनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है। साथ ही तीनों आरोपियों के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए गए हैं।
भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा मोरना के मुख्य बाजार में 17 सितंबर को दवा विक्रेता अनुज कर्णवाल की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर अनुज के परिजन पुश्तैनी मकान का ताला लगाकर पलायन कर गए थे। तीन दिन पूर्व पुलिस ने एक मुख्य आरोपी, हत्यारोपियों को शरण देने वाली महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जबकि तीन फरार बताए गए।
इस मामले में सोमवार को एसएसपी अभिषेक यादव ने तीनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने तीनों फरार आरोपियों के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए हैं। हत्यारोपियों के संबंध में जानकारी सीओ भोपा सोमेंद्र सिंह नेगी या इंस्पेक्टर संजीव कुमार के सीयूजी नंबरों पर दिए जाने की अपील की गई है। एसएसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों की तलाश में लगातार टीमें काम कर रहीं है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।