{"_id":"61eb0be24d9abb6d53463efb","slug":"245-infected-including-nine-children-one-hospitalized-muzaffarnagar-news-mrt5742567176","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ बच्चों समेत 245 संक्रमित, एक अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ बच्चों समेत 245 संक्रमित, एक अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण का खतरा रोज बढ़ रहा है। शुक्रवार को नौ बच्चों समेत कोरोना के 245 केस मिले हैं। एक मरीज को गंभीर हालत के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में सक्रिय केस की संख्या 2402 हो गई है। कांटेक्ट ट्रेसिंग का अभियान जिले में चलाया गया।
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि पांच साल से कम उम्र के कुल 46 बच्चे संक्रमित हैं। शुक्रवार को नौ बच्चे संक्रमित मिले हैं। पांच साल से अधिक उम्र के 235 संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों को दवाइयां उपलब्ध कराई है। इन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वर्तमान में अस्पताल में पांच मरीज है। पहली लहर से अब तक दस लाख से अधिक संक्रमण के टेस्ट कराए जा चुुके हैं।
कांटेक्ट में आए से 202 मरीज हुए संक्रमित
कोरोना संक्रमण के मामले संक्रमितों के संपर्क में आने से फैल रहे हैं। कांटेक्ट ट्रेसिंग में कुल 202 मामले सामने आए हैं, इसके अलावा रैंडम जांच में 42 और एक व्यक्ति एंटीजन जांच में संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
42 लोग हुए कोरोना मुक्त
सीएमओ ने बताया कि 42 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। यह लोग कोरोना से मुक्त हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में इनका घर पर ही उपचार चल रहा था।
1022 आरटीपीसीआर टेस्ट
जिले में शुक्रवार को 1022 आरटीपीसीर टेस्ट कराए गए हैं। जबकि 1027 एंटीजन टेस्ट हुए हैं।