{"_id":"6009ca2d8ebc3e319451cc46","slug":"24-people-including-eight-policemen-found-infected-muzaffarnagar-news-mrt52168681","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ पुलिसकर्मी सहित 24 लोग संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ पुलिसकर्मी सहित 24 लोग संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ पुलिसकर्मी सहित 24 लोग संक्रमित मिले
मुजफ्फरनगर। थानों से पुलिस लाइन में डायल 112 के लिए हो रहे प्रशिक्षण में शामिल होने आए आठ पुलिस कर्मी कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए गए, जिससे पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। अब उनके संपर्क में आने वाले सभी साथियों की जांच की जाएगी। पुलिसकर्मियों समेत 24 नए केस कोरोना के मिले हैं, जबकि 29 मरीज ठीक हुए हैं।
सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि बृहस्पतिवार को कराए गए कोविड टेस्ट और जांच रिपोर्ट में 24 नए मरीज मिले हैं। इनमें शहरी क्षेत्र में 17 मरीज, बघरा क्षेत्र में दो, बुढ़ाना क्षेत्र में दो, खतौली में एक मरीज मिला है। शहर में 17 मरीजों में से आठ पुलिसकर्मी पॉजिटिव आए हैं। पुलिस लाइन में डायल 112 के लिए थानों से 30 पुलिसकर्मियों को बुलाया गया था, जिनके यहां प्रशिक्षण लेना था। प्रशिक्षण से पहले सभी का कोविड टेस्ट रैपिड एंटीजन के द्वारा किया गया। इनमें से आठ पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इन सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को इसके संपर्क में आने वालों की जांच कराई जाएगी। बृहस्पतिवार को 29 मरीजों के ठीक होने पर उनकी छुट्टी की गई है। अब तक जिले में कोरोना के 8485 केस मिल चुके हैं, जिनमें से 8188 मरीज ठीक हो गए हैं। अभी भी जिले में 189 मरीजों का उपचार चल रहा है, जबकि 113 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।