फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   24 new cases of dengue, two patients on one bed

डेंगू के 24 नए मामले, एक बेड पर दो-दो मरीज

Fri, 29 Oct 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
24 new cases of dengue, two patients on one bed
मुजफ्फरनगर के जिला चिकित्सालय में भर्ती बुखार से पीड़ित मरीज। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
डेंगू के 24 नए मामले, एक बेड पर दो-दो मरीज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में डेंगू का डंक और अधिक खतरनाक होता जा रहा है। बृहस्पतिवार को 24 नए मामले सामने आए हैं। मरीजों की कुल संख्या 130 पर पहुंच गई है। महर्षि स्वामी कल्याण देव जिला अस्पताल में बुखार के तीनों वार्ड फुल है। एक बेड पर दो-दो मरीज भी लिटाने पड़े। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने कहा कि रोगियों का उपचार किया जा रहा है।
डेंगू का प्रकोप जिले में एकाएक बढ़ रहा है। बुधवार को छह मरीज मिले थे, जबकि बृहस्पतिवार को 24 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संचारी रोग अभियान को तेज कर दिया है। अधिकतर मामले शहरी क्षेत्र के हैं। जिला अस्पताल में बुखार के मरीजों के लिए तीन वार्ड बनाए गए हैं। तीनों वार्ड में मरीजों की भरमार है। एक बिस्तर पर यहां दो-दो मरीज भी लेटे नजर आए। दिनभर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। इमरजेंसी में भी बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। खतौली और शहर क्षेत्र में मरीजों की संख्या अधिक मिल रही है।
विज्ञापन

ओपीडी में लग रही कतार
बुखार के मरीजों की ओपीडी में भी कतार लग रही है। इसके अलावा दवा कक्ष के बाहर लंबी-लंबी कतारें नजर आई।
निजी डॉक्टरों के यहां मरीजों के भीड़
शहर के निजी डॉक्टरों के यहां भी रोगियों की भरमार है। डेंगू के अलावा मौसमी बीमारियों के सैकड़ों रोगी भर्ती किए गए हैं।
मौसम बदल रहा है सावधानी बरतें
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार का कहना है कि मौसम में तेजी से बदलाव हुआ है। लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है। एहतियात से बीमारियों पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी एकत्र ना होने दें
जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह का कहना है कि घरों के आसपास पानी एकत्र न होने दें। मच्छरों से बचाव के लिए दवा का छिड़काव करें। स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed