फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   24 centers in the district today preliminary qualifying examination

पीईटी की परीक्षा आज: परीक्षार्थियों के लिए बसों के बढ़ाएं 350 फेरे

Sat, 15 Oct 2022 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
24 centers in the district today preliminary qualifying examination
विकास भवन के सभागार बैठक लेते डीएम चंदभूषण सिहं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) शनिवार से शुरू हो रही है। कड़ी चौकसी के बीच शनिवार और रविवार को दो दिन दो-दो पालियों में 24 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित कराई जा रही है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट और परीक्षा केंद्र अधीक्षक पूरी जिम्मेदारी के साथ परीक्षा संपन्न कराएंगे। 15 व 16 अक्तूबर को चार पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए कुल 24 केंद्र बनाए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। यह सभी केंद्र दो से ढाई किलोमीटर के एरिया में होंगे। उन्होंने बताया कि हर पाली में 12 हजार 288 परिक्षार्थी बैठेंगे, यानि कुल 49 हजार 152 अभ्यर्थी पीईटी की परीक्षा देंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस की निगरानी में ही परीक्षा केंद्रों तक प्रश्न पत्र पहुंचेंगे, इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

केंद्रों पर इनकी रहेगी तैनाती
डीआईओएस गजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तीन केंद्रों पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी। कुल आठ सेक्टर मजिस्ट्रेट को लगाया गया है। जिन केंद्रों पर 500 से अधिक परिक्षार्थी बैठेंगे उनपर एक-एक अतिरिक्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट को तैनात किया जाएगा। ऐसे में 500 से अधिक अभ्यर्थियों वाले 10 केंद्रों पर एक-एक अतिरिक्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है। कुल 34 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए है। इस दौरान केंद्रों पर एजेंसी का एक-एक प्रतिनिधि भी तैनात रहेगा। संपूर्ण परीक्षा की जिम्मेदारी केंद्र अधीक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं एजेंसी की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन वस्तुओं पर रहेगा प्रतिबंध
डीआईओएस गजेंद्र सिंह के मुताबिक प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के दौरान अभ्यर्थियों को केंद्र पर पाठ्य सामग्री, मोबाइल फोन, आईपैड, पैन ड्राइव, हार्ड डिस्क, डेटा कार्ड, कैलकुलेटर, ब्लू टूथ डिवाइस, ईयरफोन, किसी भी प्रकार की घड़ी, एटीएम कार्ड आदि उपकरण लाने पर प्रतिबंध रहेगा। हर केंद्र पर बच्चों के बैग रखने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली में अधिकतम सुबह साढ़े नौ बजे तक और द्वितीय पाली में दोपहर ढाई बजे तक प्रवेश दिया जा सकेगा। इस दौरान केवल नीला या काला पेन, प्रवेश पत्र और फोटो आईडी लाना अनिवार्य होगा।
100 से ज्यादा बसों 350 फेरे बढ़ाए
मुजफ्फरनगर। पीईटी (प्रारंभिक अर्हता परीक्षा) की परीक्षा देने के लिए पहुंचने वाले लगभग 48 हजार युवकों की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने सौ से ज्यादा बसों के 350 फेरे बढ़ाए है। 15 और 16 अक्तूबर को चार शिफ्ट में होने वाली परीक्षा के लिए बिजनौर मार्ग पर विशेष व्यवस्था की गई हैं।
पीईटी की परीक्षा में बिजनौर व गाजियाबाद से 48 हजार युवकों को शामिल होने के लिए आना है। इनमें 40 हजार युवक बिजनौर व 8 हजार गाजियाबाद से आने हैं। रोडवेज विभाग इन युवकों के आने को लेकर सुविधा चिंतित है। क्योंकि गाजियाबाद से रोडवेज के साथ ही रेलवे की भी सुविधा हैं, तो इसी के चलते रोडवेज अधिकारियों ने गाजियाबाद रोडवेज डिपो के अधिकारियों से व्यवस्था बनाने के लिए वार्ता की है जबकि बिजनौर के लिए सौ बसों के साढ़े तीन सौ फेरे बढ़ाए हैं। यह बसें सुबह पांच बजे से बिजनौर से आना जाना शुरू कर देंगी।
इन बसों के बढ़ाएं फेरे-
हरिद्वार, बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली, हल्द्वानी की सभी बसों के फेरे बिजनौर के आवागमन के लिए बढ़ाए गए हैं। दूर दराज स्थान पर जाने वाली बसें दो फेरे लगाती थी, लेकिन अब यह बसें छह से आठ फेरे लगाएंगी। इनमें डिपो व अनुबंधित बसें भी शामिल हैं।

सुरक्षा को पुलिस भी रहेगी तैनात
हजारों युवक परीक्षा देने के लिए पहुंचेंगे। उनकी मदद के लिए पुलिस को भी रोडवेज व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर तैनात किया गया हैं।
इन्होंने कहा-
परीक्षा देने के लिए आने वाले युवकों की सुविधा के पूरे इंतजाम किए हैं। बिजनौर मार्ग पर बसों की विशेष सुविधा की है। सौ से ज्यादा बसों के फेरे बढ़ाएं गए हैं। -राज कुमार तोमर, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी, रोडवेज विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed