फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   231 more infected found, one child hospitalized

231 और संक्रमित मिले, एक बच्चा अस्पताल में भर्ती

Mon, 10 Jan 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
231 more infected found, one child hospitalized
महावीर चौक पर कोरोना जांच केद्र पर जांच करता स्वास्थकर्मी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
231 और संक्रमित मिले, एक बच्चा अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण जिले में दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहा है। रविवार को 231 संक्रमित मिलने से और अधिक खतरा बढ़ गया है। पांच साल से कम उम्र का एक बच्चा संक्रमित मिला है, जिसकी हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग मरीजों की निगरानी कर रहा है।
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि रविवार को इस साल के सबसे अधिक 231 केस सामने आए हैं। इनमें 230 संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है, जबकि एक बच्चे को स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में भर्ती कराया गया है। जिले में सक्रिय केस की संख्या 486 हो गई है। 18 लोगों ने कोरोना पर विजय हासिल की है और वह कोरोना मुक्त हो गए हैं। संक्रमित बच्चों की संख्या अब 11 हो गई है। दो मरीजों की रिपोर्ट दूसरे जिलों से मिली है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों की कांटेक्ट ट्रेसिंग करा रहा है।
विज्ञापन

संक्रमितों में शिक्षक, कर्मचारी और पुलिसकर्मी
जिले में संक्रमितों की संख्या रोज बढ़ रही है। अब तक मिले संक्रमितों में शिक्षक-शिक्षिका, सरकारी कर्मचारी और पुलिसकर्मी शामिल है। इनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाना स्वास्थ्य विभाग के लिए मुश्किलें खड़ी करने वाला हो रहा है। एक संक्रमित के संपर्क में आए 10 लोगों की ट्रेसिंग का औसत है। शहर की गांधी कॉलोनी में सबसे अधिक मरीज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को कराए गए 1328 टेस्ट
जिले में रविवार को कुल 1328 टेस्ट कराए गए। इनमें आरटीपीसीआर से 667 और एंटीजन से 661 टेस्ट शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कांटेक्ट ट्रेसिंग और रेंडम जांच चल रही है। रविवार को रेंडम जांच में भी 76 संक्रमित मिले हैं। यह जांच शहर के विभिन्न चौराहों, बस अड्डों पर की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed