फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   23 infected including four personnel of sugarcane research institute found

गन्ना शोध संस्थान के चार कर्मियों समेत 23 संक्रमित मिले

Tue, 28 Jul 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
23 infected including four personnel of sugarcane research institute found
कोविड 19 महामारी के चलते दो दिन के लिए बंद किया न्यायालय। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गन्ना शोध संस्थान के चार कर्मियों सहित 23 संक्रमित मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर और देहात में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को भी 23 लोग पॉजिटिव मिले। इनमें गन्ना शोध गन्ना संस्थान के चार कर्मचारी और उनके चार परिजन भी शामिल हैं। उधर, 16 मरीजों को कोविड अस्पताल में छुट्टी दी गई। इसके बाद भी एक्टिव केस की संख्या 170 पर पहुंच गई है। टोटल केस 722 हो गए हैं।
एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि सोमवार को 257 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इनमें 23 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। गन्ना शोध संस्थान के चार कर्मचारी भी शामिल हैं, जबकि चार उनके परिजन है। खतौली में एक, कवाल की अस्थाई जेल में एक, सदर बाजार में एक, छपार में एक, प्रकाश चौक पर एक, पुरानी आबकारी में एक, अलमासपुर में तीन, बरला में एक, गांधी कालोनी में एक, पुरकाजी में एक, शाहपुर में एक, रामलीला टिल्ला पर एक, लद़्दावाला में एक मरीज कोरोना पॉजिटिव मिला है। इनमें अधिकांश लोगों के रेपिड सैंपल लिए गए थे। एडीएम ने बताया कि 16 मरीज ठीक हुए है, जिन्हें अस्पताल से घर भेजा गया है। जिले में अब टोटल केस 722 हो गए हैं। इनमें 534 मरीज ठीक हो चुके है। एक्टिव केस 170 हो गए है।
विज्ञापन

कोर्ट-कचहरी बंद रही
मुजफ्फरनगर। दो लिपिक और एक एडीजीसी कोरोना से संक्रमित मिलने पर सोमवार को कोर्ट और कचहरी बंद रही। कोर्ट परिसर सील रहा। मंगलवार को भी कोर्ट बंद रहेगी। जिला जज राजीव शर्मा ने सोमवार और मंगलवार को कोर्ट बंद रखने के आदेश दिए थे। उधर, स्वास्थ्य विभाग लिपिकों और एडीजीसी के कांटेक्ट हिस्ट्री की जानकारी ले रहा है, जिससे उनके सैंपल लेकर जांच को भेजे जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed