{"_id":"5cbb626abdec2213f32f9642","slug":"21555784298-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपा में बालाजी की शोभायात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपा में बालाजी की शोभायात्रा निकाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपा में बालाजी की शोभायात्रा निकाली
भोपा। कस्बे में बालाजी की जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में कई भव्य झांकी सहित बैंड आदि शामिल रहे। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने कई जगह स्टाल लगाकर प्रसाद वितरित किया।
कस्बे में बालाजी की शोभायात्रा निकाली गई। भूमिया मंदिर से शोभायात्रा आरंभ हुई। शुभारंभ पूजा पाठ के साथ सीओ भोपा राममोहन शर्मा, जिला पंचायत सदस्य हरीश राठी ने किया। शोभायात्रा में बालाजी, शंकर पार्वती, राधा कृष्ण, शेषनाग, राम दरबार, मां दुर्गा, संत रविदास आदि भव्य झांकी शामिल की गई। शोभायात्रा कस्बे के विभिन्न गली मोहल्लों से होती हुई मुख्य बाजार में पहुंची। श्रद्धालुओं ने कई जगह पर प्रसाद के स्टाल लगा रखे थे। महिला श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा पर पुष्पों की वर्षा की। पूरे कस्बे की परिक्रमा के बाद शोभायात्रा के भूमिया मंदिर पर पहुंचने पर संपूर्ण किया गया। सेवार्थ क्लब भोपा, श्री गणेश सेवा समिति के सदस्यों मास्टर अजय कमार जैन, बंटी, राखी कश्यप, राजपाल प्रजापति, धर्मेंद्र चौधरी, सीनू लालाजी, दिनेश लाल, प्रदीप वालिया, शैलेंद्र राठी, हिमांशु गोयल. रामकुमार, सुभाष वालिया, संजय प्रजापति, विकास कर्णवाल, अमित कुमार, सतीश धीमान आदि का सहयोग रहा। थाना प्रभारी एमएस गिल, यूनुस खान, लेखराज सिंह, गुरुवचन सिंह मौजूद रहे।