फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ग्रामीणों के मकान में लगी आग

ग्रामीणों के मकान में लगी आग

Tue, 16 Apr 2019 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों के मकान में लगी आग
ग्रामीणों के मकान में लगी आग
विज्ञापन

बुढ़ाना। देर रात के समय खानपुर गांव में किन्हीं कारणों से दो ग्रामीणों के मकान के छप्पर में आग लग गई। आग लगने से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। उपजिलाधिकारी ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने 24 घंटे के अंदर ग्रामीणों को आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया।

कोतवाली क्षेत्र के गांव खानपुर में माजिद पुत्र महमूद व अब्दुल पुत्र यासीन के मकानों की पिछली दीवार आपस में मिली हुई है। सोमवार को देर रात के समय अज्ञात कारणों से माजिद के मकान के सामने छप्पर में आग लग गई। तेज हवा के कारण देखते ही देखते छप्पर जल गया। छप्पर में रखा घर का सामान अनाज व कपड़े आदि जल गए। छप्पर से निकली लपटों के कारण अब्दुल के मकान के सामने वाली छप्पर में भी आग लग गई। ग्रामीणों ने मिट्टी, रेत व पानी डालकर आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलते ही मंगलवार को उपजिलाधिकारी दीपक कुमार खानपुर गांव पहुंचे। तहसीलदार मनोज कुमार व राजस्व निरीक्षक के साथ नुकसान का अनुमान किया गया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि ग्रामीण के लिए राशन की व्यवस्था कर दी गई है। उन्होंने बताया कि नियमानुसार आर्थिक सहायता के रूप में मिलने वाली धनराशि भी 24 घंटे के अंदर उपलब्ध करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed