{"_id":"5cb61898bdec22147609ff12","slug":"21555437720-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई एवं पेयजल आपूर्ति के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई एवं पेयजल आपूर्ति के दिए निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेयजल आपूर्ति सुचारु करने के दिए निर्देश
मुजफ्फरनगर। नगर पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने महावीर जयंती, बालाजी जयंती के अवसर पर नगर में सफाई व्यवस्था एवं जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए। अपने कार्यालय में पालिका अधिकारियों की बैठक लेकर चेयरपर्सन ने शोभायात्रा के मार्गों पर चूने का छिड़काव कराने को कहा।
चेयरपर्सन ने नगर स्वास्थ्य अधिकारियों को नालों की तलीझाड़ सफाई कराने के निर्देश दिए। कहा कि नालों की सफाई के साथ ही उनमें एंटी लार्वा का भी छिड़काव कराया जाए। उन्होंने शोभायात्रा के मार्ग पर प्रकाश बिंदुओं को दुरुस्त कराने को कहा। बैठक के बाद चेयरपर्सन ने भोपा रोड स्थित नाले की सफाई का निरीक्षण किया। एक करोड़ दस लाख की लागत से कमला नेहरू वाटिका में हो रहे कार्य को भी देखा। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. आरएस राठी, संजय पुंडीर, उमाकांत शुक्ला, मूलचंद, अरविंद कुमार, मुकेश शर्मा, स्टेनो गोपाल त्यागी आदि मौजूद रहे।