फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मतदाताओं को प्रत्याशी नहीं बांटेगे मतदान की पर्ची

मतदाताओं को प्रत्याशी नहीं बांटेगे मतदान की पर्ची

Wed, 27 Mar 2019 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
मतदाताओं को प्रत्याशी नहीं बांटेगे मतदान की पर्ची
बीएलओ मतदाताओं के घरों पर पहुंचाएंगे वोटर पर्ची
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव में कोई भी प्रत्याशी वोटरों को वोटर पर्ची नहीं बांटेगा। यदि ऐसा पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने मतदाताओं को वोटर पर्ची उनके घरों पर पहुंचाने की जिम्मेदार संबंधित बूथों के बीएलओ को सौंपी है। मतदान से तीन दिन पहले ही मतदाताओं को वोटर पर्ची मिल जाएगी। वोटर पर्ची में वोटर का नाम, मतदान केंद्र आदि अंकित होगा।

मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान होगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना प्रारंभ कर दिया है। मतदान से पहले प्रत्याशी अपने कार्यकर्ताओं से वोटरों के घरों पर अपने चुनाव चिह्न वाले वोटर पर्ची भेजते है, इस पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। डीएम अजय शंकर पांडे ने बताया कि मतदाताओं को कोई भी प्रत्याशी वोटर पर्ची नहीं बांटेगा, ऐसा करने पर कार्रवाई की जाएगी। मतदाताओं को वोटर पर्ची घर भिजवाने की जिम्मेदारी संबंधित बूथों के बीएलओ को सौंपी गई है। वोटर पर्ची छपवाने का कार्य शुरु हो गया है। मतदान से तीन दिन पहले ही सभी मतदाताओं की वोटर पर्ची उनके घरों पर पहुंचा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed