{"_id":"5c9a6cfdbdec22145b20e8b1","slug":"21553624317-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल कर्मियों को मतदान के लिए जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल कर्मियों को मतदान के लिए जागरूक किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी मिल कर्मियों को मतदान के लिए जागरूक किया
देवबंद (सहारनपुर)। त्रिवेणी चीनी मिल प्रांगण में मंगलवार को 11 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों और कृषकों को जागरूक किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने शत प्रतिशत मतदान करने का संकल्प भी लिया।
चीनी मिल के उपाध्यक्ष दीनानाथ मिश्र ने अधिकारियों और कर्मचारियों को बताया कि मतदान करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार एवं कर्तव्य है। इसलिए हमें मतदान के लिए सभी कामकाज छोड़कर सबसे पहले पोलिंग बूथों पर जाकर मतदान करना चाहिए। यदि हम सब मिलकर मतदान करेंगे तो भारतीय लोकतंत्र को मजबूत बनाया जा सकेगा। अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) जयपाल सिंह राणा, महाप्रबंधक (गन्ना) अनिल त्यागी और महाप्रबंधक (लेखा) दिनेश गर्ग ने कहा कि मतदान में प्रत्येक नागरिक को बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। क्योंकि एक-एक वोट लोकतंत्र को मजबूत बनाता है। इसलिए हमें भी मतदान के लिए घरों में बैठने की बजाए पोलिंग बूथों पर जाकर मतदान करना चाहिए। इस दौरान चीनी मिल उपाध्यक्ष दीनानाथ मिश्र ने अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदान करने की शपथ भी ग्रहण कराई। इस मौके पर अपर महाप्रबंधक (उत्पादन) आरके मित्तल, उप महाप्रबंधक (यांत्रिकी) डीएसवीएस रेड्डी, एस.के. तोमर (एजीएम केन), विपिन त्यागी, अरुण शर्मा, कपिल शर्मा, राजीव त्यागी, चंदन सिंह, अनवर सिंह, दिनेश तिवारी, प्रमोद शाही आदि मौजूद रहे।