{"_id":"5c7ac826bdec224bc62b6577","slug":"21551550502-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजन माताओं ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजन माताओं ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजन माताओं ने किया हंगामा
बुढ़ाना। बुढ़ाना ब्लॉक की सैकड़ों भोजन माताओं ने विकास खंड कार्यालय मीटिंग हॉल के सामने जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया। भोजन माताओं ने पेंशन के फार्म भरवाने के नाम पर 200 रुपये की अवैध वसूली का आरोप लगाया।
बुढ़ाना ब्लॉक की सैकड़ों भोजन माताएं शनिवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में एकत्र हुई। भोजन माता संगठन की जिलाध्यक्ष मनीषा मलिक ने बताया कि उन्हें टेलीफोन करके यहां पर बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि सरकारी योजना के अनुसार उनके पेंशन के फार्म भरवाए जा रहे हैं। आरोप है कि पेंशन फार्म भरने के नाम पर उनसे 200-200 रुपये वसूले जा रहे हैं। भोजन माताओं ने कहा कि एक महीने में उन्हें एक हजार रुपये मानदेय मिलता है। गैरहाजिर होने पर 50 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से काट लिया जाता है। उन्होंने कहा कि अपने पेंशन के लिए वे 200 रुपये कहां से देंगी। पेंशन के फार्म भरवाने वाली बाल विकास परियोजना अधिकारी सुमन सिंह ने बताया कि उनके ऊपर लगा यह आरोप गलत है। प्रधानमंत्री की एक पेंशन योजना के अंतर्गत पंजीकरण किया जा रहा है। 18 वर्ष से 40 वर्ष की आयु वाली महिलाओं से 55 रुपये व अधिक आयु के लिए आयु के हिसाब से पंजीकरण शुल्क लिया जा रहा है। उन्होंने 200 रुपये की वसूली को गलत बताया। इस मौके पर मनीषा मलिक, मितलेश, ममता, बाला, उषा, मंजू, अनीता, सविता, लीला, मीरा, पिंकी, रजनी, डोली सहित सैकड़ों भोजन माताएं मौजूद रहीं।