फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अपराधियों की सूचना पुलिस को दें

अपराधियों की सूचना पुलिस को दें

Sat, 23 Feb 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
अपराधियों की सूचना पुलिस को दें
पुरकाजी। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने क्षेत्र के गांव भोजाहेड़ी, फलौदा, मांडला, भेसानी, लखनोती, हरेंटी सलेमपुर आदि गांवों में ग्रामीणों की बैठक ली। ग्रामीणों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और गांव में अवैध शराब व सट्टा आदि का काम करने वालों की सूचना देने की अपील की। बाद में पुलिस फोर्स के साथ गांव के हिस्ट्रीशीटरों के घरों पर जाकर जांच की।
विज्ञापन


शहीदों को दी श्रद्धांजलि
रोहाना। पुलवामा में आतंकी हमले के विरोध में यूनिक पब्लिक हाईस्कूल बहेड़ी छात्र-छात्राओं ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बहेड़ी, रोहाना मिल, बेगमपुर में पैदल मार्च निकाला। पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


कार्यक्रम को सफल बनाने का लिया संकल्प
फोटो...
मुजफ्फरनगर। दो दिवसीय कार्यशाला के समापन अवसर पर सभी आशाओं, एएनएम प्रशिक्षणार्थियों ने परिवार नियोजन कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। एएनएम टीसी कूकड़ा में आयोजित कार्यशाला के दूसरे दिन परिवार नियोजन कार्यक्रम को नगरीय क्षेत्र में सफल बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के साधनों की जानकारी दी गई। राज्य प्रशिक्षक प्रभा शर्मा ने बताया कि नगरीय आशाओं को आपसी बातचीत तथा परामर्श पर विशेष ध्यान देना चाहिए। मनीषा ने शहरी स्वास्थ्य सूचकांक रजिस्टर तैयार करने की जानकारी दी। आयोजन में पीएसआई से सिटी मैनेजर कोमल, शबिया, रजनी का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शत प्रतिशत रहा बीबीए पंचम सेमेस्टर का परिणाम
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में बीबीए पंचम सेमेस्टर का परिणाम शत प्रतिशत रहा। हंशिका जैन ने 73.17 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम, आकांक्षा जैन तथा प्रियंका ने 71.50 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय तथा निशी ठाकुर ने 70.17 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय तथा अंशी गुप्ता से 69.83 प्रतिशत लेकर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। श्रीराम कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के सह निदेशक अभिषेक बागला ने विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed