फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   किसानों का डाटा फीड करने में प्रशासन को आ रहे पसीने

किसानों का डाटा फीड करने में प्रशासन को आ रहे पसीने

Sat, 23 Feb 2019 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
किसानों का डाटा फीड करने में प्रशासन को आ रहे पसीने
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में किसानों का डाटा फीड करने में ही प्रशासन को पसीने आ रहे हैं। 24 तक सभी किसानों का डाटा फीड किया जाना था, जबकि अभी तक केवल आधे किसानों को ही कंप्यूटर पर फीड किया जा सका है। जिले में अब तक तीन लाख 42 हजार 394 किसानों को चिह्नित किया गया है, जिसमें एक लाख 74 हजार का डाटा ही फीड हो पाया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ कर रहे हैं। इस दिन प्रदेश के लगभग एक करोड़ किसानों के खातों में दो-दो हजार के रूप में पहली किश्त जाएगी। जिले में भी किसानों का डाटा फीड करने का कार्य चल रहा है। तमाम दावों के बाद भी अभी तक केवल 50 फीसदी किसानों का डाटा ही फीड हो पाया है। जिले में शुरुआत में दो लाख 49 हजार 916 किसान चिह्नित किए गए। बाद में भूलेख के आधार 92478 नए कृषक जोड़े गए हैं। जिले में कुल तीन लाख 42 हजार 394 कृषक चिह्नित हुए हैं। अब तक एक लाख 74 हजार 426 का डाटा फीड हो चुका है। एक लाख 67 हजार 968 का डाटा अभी तक फीड नहीं हो पाया है। ऐसे हालात में जब डाटा ही फीड नहीं हो पाया है तो जिले के समस्त कृषकों को 24 फरवरी को लाभ नहीं मिल पाएगा। डाटा फीड करने में खतौली ब्लाक नंबर एक पर है।
विज्ञापन


ब्लाक कुल कृषक डाटा फिडिंग
बघरा 34085 13795
बुढाना 37438 21707
चरथावल 37630 16701
जानसठ 46942 21526
खतौली 41578 33383
मोरना 38297 17398
मुजफ्फरनगर 33767 15908
पुरकाजी 36176 16289
शाहपुर 36483 17719

24 फरवरी को सवा लाख के खातों में आएगा पैसा
सीडीओ अर्चना वर्मा का कहना है कि 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश में योजना की शुरूआत करेंगे। इस दिन जिले के एक लाख 25 हजार किसानों के खातों में पैसा चला जाएगा। बाकी किसानों के खातों में दो मार्च तक पैसा जाएगा। दो मार्च तक जिले के समस्त किसानों की फीडिंग का कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed