{"_id":"5c364152bdec22571559903c","slug":"21547059538-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर के मरीज पाकर चौके चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर के मरीज पाकर चौके चिकित्सक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जांच में कैंसर से पीड़ित तीन मरीज मिले
बुढ़ाना। गढ़ीनौआबाद गांव की पीएचसी पर आयोजित निशुल्क जांच चिकित्सा शिविर में गांव के कैंसर के तीन मरीज मिलने से चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। चिकित्सकों ने ग्रामीणों को विभिन्न बीमारियों संबंधी नि:शुल्क दवाईयां दी। ग्रामीणों को पौष्टिक आहार लेने व नशीले पदार्थों से दूर रहने की सलाह दी।
जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव गढ़ीनौआबाद की पीएचसी पर नि:शुल्क जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। बुधवार को आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में गांव के 78 महिला एवं पुरुष मरीजों की विभिन्न जांच की गई। बुढ़ाना सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सैय्यद यासीर ने बताया कि जांच के दौरान गढ़ीनौआबाद गांव के तीन मरीज कैंसर की बीमारी से पीड़ित पाए गए। उन्होंने बताया कि एक मरीज गले के कैंसर का तथा दो मरीज ब्लड कैंसर के पाए गए। उन्होंने सभी ग्रामीणों को गंभीर बीमारी से बचाव के उपाय बताए। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने ग्रामीणों को बताया कि स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक भोजन खाएं।