फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चौधरी चरणसिंह के आदर्शो, नैतिक मूल्यों से प्रेरणा लें युवा

चौधरी चरणसिंह के आदर्शो, नैतिक मूल्यों से प्रेरणा लें युवा

Sun, 23 Dec 2018 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
चौधरी चरणसिंह के आदर्शो, नैतिक मूल्यों से प्रेरणा लें युवा
चौधरी साहब किसानों के थे सच्चे हमदर्द : बालियान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। किसान मसीहा एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह की 116वीं जयंती पर यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि चौधरी साहब देश की संसद में ग्रामीण भारत की आवाज थे। किसानों, मजदूरों और गांव की उन्नति के लिए उन्होंने जीवन समर्पित किया।
टाउनहाल परिसर स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर आयोजित यज्ञ में नागरिकों ने आहुतियां दी। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान ने कहा कि चौधरी साहब गांव, गरीब और किसानों के सच्चे हमदर्द थे। उनके आदर्श, ईमानदारी और देश प्रेम युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। विधायक कपिलदेव अग्रवाल, जिला महामंत्री हरीश अहलावत, शरद शर्मा, सभासद नरेश गुप्ता, मनोज वर्मा, जगदीश पांचाल, वैभव त्यागी आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मलिक ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का महान व्यक्तित्व समाज और राष्ट्र का मार्गदर्शक है। कांग्रेस कार्यवाहक जिलाध्यक्ष तारिक कुरैशी, शहर अध्यक्ष सतीश गर्ग, उमादत्त शर्मा, सुबोध शर्मा, प्रमोद पंवार, वीरभान, सलीम मलिक, गुफरान काजमी, जुनेद रऊफ, जगदीश मलिक, गजेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सरकुलर रोड स्थित रालोद कार्यालय पर वैदिक मंत्रों से हवन किया गया। जिलाध्यक्ष अजित राठी, पूर्व विधायक मुश्ताक चौधरी, नवाजिश आलम, पूर्वमंत्री धर्मवीर बालियान, योगराज सिंह, ब्रहम सिंह बालियान, काजी दीन मौहम्मद, अशोक बालियान, रागिब नसीम, डॉ हाशिम रजा, सुधीर भारतीय, हर्ष राठी, पराग चौधरी, अनुज प्रमुख, विदित मलिक, सरकार महकार, राहुल राणा, विकास कादियान आदि ने किसान मसीहा का भावपूर्ण स्मरण किया। रालोद कार्यकर्ताओं ने टाउन हाल पहुंचकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर चौधरी चरणसिंह को सपाइयों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी के जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने कहा कि चौधरी साहब ने जाति और धर्म की राजनीति नहीं की। वे सामाजिक एकता के पक्षधर थे। जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि उनका जीवन ईमानदारी का प्रतीक था। पूर्व राज्य मंत्री मुकेश चौधरी ने कहा कि भारतीय राजनीति में चौधरी साहब किसानों की आवाज बने। राकेश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी, पूर्व मंत्री उमाकिरण, शहर अध्यक्ष वसी अंसारी, काजी अरशद, डॉ नरेश विश्वकर्मा, हाजी लियाकत, अंसार आढती, नरेंद्र वाल्मीकि, कुशलपाल, शलभ गुप्ता, जनार्दन विश्वकर्मा, राहुल वर्मा, निधिश गर्ग, शमशाद अहमद, सलमान त्यागी आदि मौजूद रहे। प्रगतिशील सपा लोहिया के जिलाध्यक्ष चौधरी ईलम सिंह गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रामपुरम में चौधरी साहब को याद किया। महानगर अध्यक्ष आसिफ खान, मोनू गुर्जर, ओमवीर सिंह, हनीफ अंसारी, राशिद अब्बासी, सरफराज, पंकज शर्मा ने विचार रखे। अखिल भारतीय ब्राह्मण चेतना मंच के संयोजक सतीश शर्मा ने भी श्रद्धांजलि दी। कूकड़ा में कृष्णपाल राठी के यहां यज्ञ का आयोजन हुआ। उधर, त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज की बैठक में चौधरी साहब के जीवन कार्यों पर प्रकाश डाला गया। पंडित श्रीभगवान शर्मा, जिला शासकीय अधिवक्ता राजीव शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री पंकज त्यागी, वैभव त्यागी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सोमेंद्र शर्मा एवं संचालन राधेश्याम त्यागी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महत्वपूर्ण
चौधरी चरणसिंह के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प
किसान मसीहा की जयंती पर यज्ञ एवं गोष्ठियां, पूर्व पीएम की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण


चौधरी साहब ने लिए एतिहासिक फैसले
मुजफ्फरनगर। जिला बार संघ के हांडा हॉल में किसान मसीहा की स्मृति में हवन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने गांव और गरीब के विकास को संघर्ष किया। जमींदारी खात्मा, सिंचाई व्यवस्था, मंडी समिति आदि उनके फैसले एतिहासिक रहे। अधिवक्ताओं ने चित्र पर माल्यार्पण किया। ओमसिंह तोमर, राजवीर सिंह, देवेंद्र कुमार, सुरेंद्र पुंडीर, सतेंद्र त्यागी, जमशेद, प्रेमसिंह राणा, अनूप राठी, बालकिशन शर्मा, नेत्रपाल वर्मा, इंद्रपाल आदि उपस्थित रहे। यज्ञ के ब्रहमा शांता प्रकाश आर्य और यज्ञमान जिला बार महासचिव सुनील दत्त शर्मा एवं सचिव यशपाल सिंह राठौर रहे। संचालन ओंकार सिंह तोमर ने किया।

आईटीआई में मनाई जयंती
मुजफ्फरनगर। राजकीय आईटीआई में पूर्व पीएम चौधरी चरणसिंह की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। प्राचार्य मनोज कुमार दूबे ने कहा कि चौधरी साहब ने सदैव जनहित में निर्णय लिए। राकेश शर्मा, प्रदीप कुमार, प्रदीप त्यागी, ब्रजमोहन शर्मा, अरुण कुमार, हरवेंद्र सिंह, सुमित धीमान, वसीम अब्बासी, रामकुमार, मनोज, वीरेंद्र आदि ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed