फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पश्चिमांचल राज्य के लिए आप का प्रदर्शन

पश्चिमांचल राज्य के लिए आप का प्रदर्शन

Sun, 23 Dec 2018 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
पश्चिमांचल राज्य के लिए आप का प्रदर्शन
पश्चिमांचल राज्य के लिए आप का प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पश्चिमांचल राज्य की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ सरकार सौतेला व्यवहार करती हैं। इस क्षेत्र के विकास के लिए अलग प्रदेश जरूरी है। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को दिया।

शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। कलक्ट्रेट में जिला संयोजक अरविंद बालियान ने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। 20 करोड़ की जनसंख्या वाले इस प्रदेश में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास का ख्याल नहीं रखा जाता। युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर छोटे राज्य ही बेहतर अर्थव्यवस्था, सुख-सुविधाओं, सामाजिक सामंजस्य का ध्यान रख पाते हैं। जिला सचिव तसव्वुर हुसैन ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश को उसकी मूलभूत जरूरतों से हमेशा दूर रखा गया है। आरोप लगाया कि इस क्षेत्र से सौतेला व्यवहार होता है। खतौली विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष कुलदीप तोमर ने पश्चिमांचल गठन के बाद कानून, न्याय और प्रशासनिक व्यवस्था में तेजी से सुधार होने की बात कही। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन डीएम को दिया। प्रदर्शनकारियों में सौरभ सहरावत, डा. मुसर्रत नबी, वरुण शर्मा, जावेद अली, प्रमोद शर्मा, अमरीश नागर, मोनू कश्यप, बिट्टू कश्यप, मौजपाल कश्यप, शुभम, विनीत कुमार, गगन, प्रदीप गुर्जर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed