{"_id":"5c018e9dbdec2241b30273a4","slug":"21543605917-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरकाजी बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से 15 प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरकाजी बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से 15 प्रस्ताव पास
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से पंद्रह प्रस्ताव पारित
पुरकाजी। नगर पंचायत कार्यालय में हुई बोर्ड बैठक में महिलाओं का जिम और सर्दी में गरीबों के लिए रैन बसेरा बनाने आदि पंद्रह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए। इसके अलावा सभी वार्ड सभासदों से विकास कार्यों की जानकारी लेकर चेयरमैन ने उन्हें आश्वासन दिया।
नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूकी की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में सभी वार्ड सभासदों ने हिस्सा लिया। सर्वसम्मति से कस्बे में महिलाओं के लिए जिम और गरीबों के लिए रैन बसेरा बनाने के अलावा स्वीमिंग पुल, सभी वार्डों में गमले रखवाने, कस्बे को आन लाईन कराने, कैमरे लगवाने, कस्बे में सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा डालने वालों की निगरानी कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने, सार्वजनिक शौचालयों पर शुल्क लगाने आदि पंद्रह प्रस्ताव पास किए गए। बैठक में ईओ मनोज यादव, बाबू समर काजमी के अलावा दीपू वर्मा, मोहम्मद सुलेमान, निसार अहमद, राखी, खुशनुदा, इशरत जहां, शमायला, आलम कुरैशी, नरेंद्र पाल, खुर्रम, नदीम कुरैशी, नौशाद फरीदी, शमशेर फरीदी, मसरूर खान, मुनीर फात्मा आदि रहे।