फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सावन की फुहारों के बीच पड़े तीज के झूले

सावन की फुहारों के बीच पड़े तीज के झूले

Tue, 14 Aug 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
सावन की फुहारों के बीच पड़े तीज के झूले
सावन की फुहारों के बीच पड़े तीज के झूले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। हरियाली तीज पर्व पर जिले में सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकगीतों और संगीत पर उमंग और उल्लास का माहौल रहा। महिलाओं ने सावन के झूले का आनंद लिया। मेहंदी सज्जा में छात्राओं ने कला की विविधता प्रस्तुत की। एक-दूसरे को तीज की बधाई दी गई।
भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नईमंडी में राष्ट्र सेविका समिति के निर्देशन में तीज पर्व पर लोक गीत सुनाये गये। ढोलक की थाप पर मनोहारी गीतों पर नृत्य किया गया। सावन की रिम-झिम फुहारों के बीच बहनों ने झूलों का आनंद उठाया। प्रधानाचार्या सुनीता गौड़, डॉ अरुणा गर्ग, प्रीति, मंजू माहेश्वरी, अलका अग्रवाल, विनिता, नीति, अनु अग्रवाल, तरणी, सीमा, रागिनी, रेनू गर्ग, अंशु, संपदा, सीमा, मुस्कान आदि ने गीत सुनाये। जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल, सुनीता बालियान, महेशो चौधरी, सुषमा पुंडीर, सुनीता शुक्ला, सुधाराज शर्मा, अनिता गुप्ता, अनिता चौधरी, रेनू संगल, आयुषी, बबीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

किड्जी प्ले स्कूल नईमंडी में विद्यालय को आकर्षक रुप से सजाया गया। सुंदर वेशभूषा में बच्चों ने लुभाया। संगीत और नृत्य के साथ बच्चे झूमे। निदेशक चारु भारद्वाज, कोआर्डिनेटर शालिनी जैन ने कहा कि तीज पर्व हमारी सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ा है। उधर, भारत विकास परिषद संकल्प के निर्देशन में मॉ सरस्वती की आराधना से तीज पर्व का शुभारंभ किया गया। मणिका दास, प्रियांशी, प्रिया गर्ग ने हरियाली तीज के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। नेहा गुप्ता ने देश भक्ति की प्रस्तुति से सराबोर किया। रजनी गुप्ता ने श्रीकृष्ण के बाल्यकाल पर आधारित नृत्य किया। आस्था एवं रिया बंसल ने युगल राजस्थानी डांस से वाह वाही पाई। तीज मयूरी का ताज क्रमश: वंशिका बंसल, प्रिया गर्ग और आस्था बंसल को मिला। तीज रानी में दीपांशी गर्ग प्रथम, रेखा सिंघल द्वितीय, रजनी गुप्ता तृतीय रही। तीज महारानी के लिए उर्मिला मलिक पहले, रेखा गर्ग दूसरे और हेमलता गोयल तीसरे स्थान पर चुनी गई। विजेताओं को मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया। संचालन रागिनी गर्ग एवं प्रीति गोयल ने किया। ब्रजबाला गुप्ता, सुमन पालीवाल, गीता तायल, डॉ बलजीत कौर, कमलेश सिंघल, भावना माहेश्वरी, संध्या गर्ग, भारती बंसल का सहयोग रहा। संस्था अध्यक्ष संजीव माहेश्वरी, सचिव नीरज अग्रवाल, मनोज माहेश्वरी, वीणा गोयल मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेहंदी सज्जा में छात्राओं ने बिखेरे कला के रंग
मुजफ्फरनगर। विबग्योर स्कूल में हरियाली तीज पर्व पर मेहंदी प्रतियोगिता में छात्रा घानिया प्रथम, अंजलि द्वितीय और महनूर तृतीय रही। बच्चों ने झूले का आनंद उठाया। गीत, कविता और नाटिका के माध्यम से संस्कृति के रंग बिखेरे गये। निदेशक निशा त्यागी ने कहा कि त्यौहार और पर्व भारत की विविध संस्कृति के प्रतीक हैं। अनुराधा शर्मा, आंचल, पल्लवी, नेहा त्यागी का सहयोग रहा। उधर, भौराकलां चौधर अजब सिंह मैमोरियल पब्लिक स्कूल में तीज उत्सव पर बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। छात्राओं ने अध्यापिकाओं को सुंदर मेहंदी लगाई। प्रधानाचार्य विजय शर्मा आदि मौजूद रहे।


बच्चों ने सजाई रंग-बिरंगी पतंगे
मुजफ्फरनगर। शारदेन स्कूल में बच्चों ने मेहंदी सज्जा तथा रंग बिरंगी पतंगे बनाई। हरे रंग की वेशभूषा में स्कूल आए बच्चों ने मनभावन नृत्य किया। चार ग्रुप के बच्चों की प्रतियोगिताएं हुई। मेहंदी सज्जा में इशिका प्रथम, खुशी तोमर एवं अदीबा द्वितीय एवं केशर तृतीय रही। पतंग सज्जा में अभय रंधावा को पहला, उदित गोयल को दूसरा तथा आकिब को तीसरा स्थान मिला। प्रधानाचार्या धारा रतन एवं शिक्षकों ने हरियाली तीज की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed