{"_id":"5b6b45364f1c1b9d3e8b5d79","slug":"21533756726-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय कारोबारी की हिमाचल प्रदेश में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाय कारोबारी की हिमाचल प्रदेश में मौत
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाय कारोबारी की हिमाचल प्रदेश में मौत
मुजफ्फरनगर। लोहिया बाजार में चाय की दुकान करने वाले युवक की हिमाचल प्रदेश में बीमारी के चलते मौत हो गई।
शहर के गांधी कॉलोनी निवासी संजय उर्फ डब्बू की लोहिया बाजार में चाय की दुकान है। परिजनों के अनुसार चार अगस्त को संजय घर से कैलाश मंगलामुखी के दर्शन करने के लिए जाने निकला था। वहां से दर्शन करने के बाद लौटते समय संजय उर्फ डब्बू की हिमाचल प्रदेश में जबरदस्त ठंड के चलते अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिस पर उसे वहीं के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान संजय की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने से संजय के घर में कोहराम मच गया। आनन-फानन में पीड़ित परिजन रोते-बिलखते हुए हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो गए। परिजनों के अनुसार, बृहस्पतिवार को संजय का शव यहां लाया जाएगा, जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।