{"_id":"5b6207b84f1c1bb35d8b6b9e","slug":"21533151160-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक चाकू के हमले से घायल छात्रों के घर पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक चाकू के हमले से घायल छात्रों के घर पहुंचे
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक ने घायल छात्रों का हाल जाना
खतौली।
कॉलेज के पास हुए संघर्ष में घायल छात्रों के घर पहुंचकर विधायक ने उनका हाल चाल जाना। विधायक विक्रम सिंह सैनी घायल छात्रों के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली। विधायक ने कहा कि घटना निंदनीय है। उन्होंने छात्रों को स्कूल में लड़ाई झगड़े करने के बजाए सिर्फ शिक्षा ग्रहण करने पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी।
बुढ़ाना रोड के एक कालेज में छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद दूसरे समुदाय के छात्रों ने चाकुओं से हमला करके मोहल्ला देवीदास निवासी वैभव और गांव पिपलहेड़ा निवासी छात्र आकाश को चाकू मारकर घायल कर दिया था। आरोपी छात्रों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर भी दे गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर विधायक विक्रम सिंह सैनी मंगलवार शाम को ही घायल छात्रों के घर पहुंचे। विधायक ने छात्रों और उनके परिजनों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने घायल छात्रों को ही समझाया कि वे अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें। इस दौरान पूर्व सभासद पंकज भटनागर सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।