{"_id":"5b53824a4f1c1b3d748b6656","slug":"21532199498-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में खेल रही बच्ची की नाले में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में खेल रही बच्ची की नाले में डूबने से मौत
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश में खेल रही बच्ची की नाले में डूबने से मौत
मुजफ्फरनगर। शनिवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश के दौरान सरवट में हादसे में चार साल की बच्ची को जान गंवानी पड़ी। घर के बाहर बारिश में खेल रही बच्ची अचानक पांव फिसलने से पास ही बह रहे नाले में जा गिरी, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव सरवट में चार साल की बच्ची अलशिफां शनिवार दोपहर बाद कई दिन बाद हुई तेज बारिश में घर के बाहर खेल रही थी। खेलते-खेलते वह घर के पास ही नाले के पास चली गई, जहां अचानक कच्ची मिट्टी में पैर फिसलने से वह नाले में गिर गई। बच्ची को नाले में गिरते देख आसपास के लोगों ने शोर मचाते हुए नाले में उसकी तलाश शुरू कर दी। इसमें करीब सात-आठ मिनट का समय लगा, लेकिन तब तक बच्ची पानी में डूबने से अचेत हो चुकी थी। परिजन बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के साथ ही नगरपालिका प्रशासन को भी हादसे का जिम्मेदार बताते हुए नाले को कवर कराने की मांग की है।