फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ट्रैक्टर-स्विफ्ट की भिड़ंत में ट्रैक्टर चालक की मौत

ट्रैक्टर-स्विफ्ट की भिड़ंत में ट्रैक्टर चालक की मौत

Mon, 16 Jul 2018 12:46 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर-स्विफ्ट की भिड़ंत में ट्रैक्टर चालक की मौत
रोहाना। मुजफ्फरनगर-देवबंद मार्ग पर रोहाना के निकट ट्रैक्टर और कार की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

नई दिल्ली के रोहिणी निवासी नवीन गुप्ता रविवार को कार से सहारनपुर गए थे। शाम के समय नवीन कार से दिल्ली लौट रहे थे। जैसे ही वे मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाइवे पर रोहाना के निकट पहुंचे, सामने से गलत साइड से आ रहे ट्रैक्टर के साथ कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। कार की टक्कर लगने से ट्रैक्टर हाइवे की दूसरी साइड में जाकर पलट गया, जिसका चालक गांव सादपुर निवासी जमशेद पलटे ट्रैक्टर के नीचे ही दब गया। आसपास के लोगों व राहगीरों ने जमशेद को पलटे हुए ट्रैक्टर के नीचे से निकालने के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। वहीं, रोहाना में रविवार दोपहर हुए हादसे में घायल ट्रैक्टर चालक जमशेद निवासी सादपुर की मौत के मामले में दो एंबुलेंस चालकों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, हादसे में जमशेद का पैर कट गया था, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल से मेरठ के लिए रैफर कर दिया गया। इसके बाद जमशेद को स्ट्रेचर पर इमरजेंसी कक्ष से बाहर लाया गया, लेकिन जब उसे मेरठ ले जाने की बात आई तो दो एंबुलेंस चालक उसे ले जाने के लिए आपस में ही भिड़ गए। करीब 25 मिनट तक दोनों एंबुलेंस चालक आपस में झगड़ते रहे और गंभीर रूप से घायल जमशेद उपचार के इंतजार में स्ट्रेचर पर ही पड़ा रहा। आखिरकार उपचार की राह तकते-तकते जमशेद की आंखें ही पथरा गईं।


बिहारी गांव में युवती से छेड़छाड़, एफआईआर दर्ज
सिखेड़ा। थाना क्षेत्र के गांव बिहारी निवासी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी रविवार सुबह घर के बाहर खड़ी थी। आरोप है कि गांव के ही युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने अपने भाइयों के साथ मिलकर युवती के साथ बदसलूकी करते हुए हाथापाई कर दी। शोर मचाने पर पहुंचे परिजनों के साथ भी अभद्रता की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों बिहारी के ही जावेद, सलीम व भूरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मां-बेटा लापता, बरामदगी की मांग
मुजफ्फरनगर। ब्राह्मण महासभा के युवा जिलाध्यक्ष अखिलेश शर्मा ने एसएसपी को प्रेषित शिकायती पत्र में बताया कि शांतिनगर से विगत 27 जून को सुधीर शर्मा की पत्नी रजनी अपने बेटे निकुंज के साथ दवा लेने गई थी। इसके बाद से वह घर नहीं लौटी। जानकारी की तो पता चला कि मौहल्ले का ही रमन नामक युवक मां-बेटे को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। आरोप लगाया कि मामला दर्ज होने के बावजूद पुलिस मां-बेटे की बरामदगी के प्रयास नहीं कर रही है। उन्होंने ब्राह्मण महासभा की ओर से एसएसपी से लापता मां-बेटे की बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed