{"_id":"5b3142c24f1c1bb16e8b9dc8","slug":"21529955010-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका ने भी दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका ने भी दम तोड़ा
Updated Tue, 26 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमिका ने भी दम तोड़ा
छपार। प्रेमी युगल द्वारा जहर खाकर जान देने की कोशिश में युवक की तो मौत हो गई थी। युवती ने भी रविवार की रात्रि में दम तोड दिया। सुबह उसका भी गुपचुप तरीक़े से परिजनों ने दाह संस्कार कर दिया।
छपार के मजरे जयभगवानपुर के दो परिवार उत्तराखंड के कस्बा लंढौरा में ईंट भट्ठे पर कार्य करते है। वहीं पर एक परिवार के युवक व दूसरे परिवार की युवती में प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने साथ रहने की कसमें खा रखी थी और आपस में विवाह करना चाहते थे। जिससे दोनों के परिजन नाराज थे और विरोध कर रहे थे। रविवार को दोनों ने पास के ही जंगल में जाकर जहर का लिया। परिजनों को पता चलने पर उन्हें मुजफ्फरनगर अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की कुछ देर बाद मौत हो गई। परिजनों ने उसका दाह संस्कार कर दिया। युवती को गंभीर हालत में चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ जाते समय देर रात उसने भी दम तोड दिया। सोमवार को परिजनों ने उसका भी दाह संस्कार कर दिया। घटना गांव में सन्नाटा छाया हुआ है।
बाइक सवार घायल
छपार। शराब के नशे में धुत युवक की बाइक हाइवे पर डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें युवक घायल हो गया। जयभगवानपुर निवासी मनोज कुमार रविवार देर शाम साढे़ आठ बजे शराब के नशे में धुत होकर बाइक से अपने गांव जा रहा था। वह जैसे ही हाइवे पर धर्मस्थल से आगे निकला तो तेज गति से बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वह लहूलुहान हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों गम्मीरावस्था में उसे दिल्ली रेफर कर दिया।
विज्ञापन
सरिये से भरे केंटर समेत दो बदमाश दबोचे
छपार। पुलिस ने लाखों रुपये कीमत के सरिये से भरा कैंटर सहित दो चोरों को गिरफ्तार किया है। रविवार रात्रि को पुलिस हाइवे पर गश्त कर रही थी। सूचना मिली कि संधावली फाटक के पास थाना खतौली के गांव अंतवाडा निवासी भोला का प्लाट है, उसमें कुछ लोग एक कैंटर में भरा चोरी का सरिया उतार रहे हैं। पुलिस ने उच्चाधिकारियों से बात कर मौके पर पहुंच कर छापा मारा। पुलिस को आता देखकर सभी लोग भागने लगे। उन्हें घेरकर पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन भागने में सफल हो गये। केंटर सहित दोनों को थाने लाकर पूछताछ की तो उन्होंने अपने नाम शहरयार निवासी गांव सुजडू और विनय निवासी नया ग्राम बनाया। वह होटलों पर खडे ट्रकों से सरिया चोरी कराकर बेचते है। कैंटर खतौली निवासी आजाद का है। पुलिस ने सभी के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।