{"_id":"5b1191ca4f1c1b9c6e8b5bf4","slug":"21527878090-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी तूफान के साथ बारिश पडी, पेड़ व तार टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी तूफान के साथ बारिश पडी, पेड़ व तार टूटे
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी के साथ बारिश पड़ी, पेड़ व तार टूटे
खतौली। तेज आंधी के साथ बारिश हुई। आंधी से पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए। बिजली के तारों के टूटने से बिजली बाधित हो गई। जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।
पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी पड़ रही थी। गरमी से लोगों का हाल बेहाल हो गया। शुक्रवार को भी दिनभर भीषण गर्मी पड़ी। रात करीब आठ बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला गया। तेज आंधी के साथ बारिश पड़नी शुरू हो गई। आंधी से पेड़ टूटकर सड़कों पर जा गिरे। बिजली के तार भी टूट गए। उधर, मंसूरपुर, रतनपुरी, जानसठ में भी आंधी के साथ बारिश हुई। जगह जगह सड़क़ों पर पेड टूटकर गिर गए। तारों के टूटने से क्षेत्र की बिजली बाधित हो गई।
हादसे में पिता पुत्र घायल
खतौली। मिल मंसूरपुर निवासी शिवि व उसका पुत्र गौरव स्कूटी पर शुक्रवार को सुबह 7 बजे खतौली मंडी में फल लेने जा रहे थे। हाइवे पर भैंसी कट के पास पीछे से आ रही कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कूटी सवार पिता व पुत्र घायल हो गए। घायलों को बेगराजपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। दोनों पिता व पुत्र मंसूरपुर बस स्टैंड पर फल बेचने का कार्य करते हैं।