{"_id":"5ae8b5124f1c1b5f098b7875","slug":"21525200146-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को श्रमिक सम्मान, अधिकार की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को श्रमिक सम्मान, अधिकार की दी जानकारी
Updated Wed, 02 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों ने नाटक के माध्यम से दिया संदेश
मुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल में बच्चों ने श्रमिक दिवस मनाया। बच्चों ने लघु नाटिका, कविता और भाषण आदि के माध्यम से श्रमिक सम्मान और अधिकार की जानकारी दी।
कार्यक्रम में बच्चों ने कविता, भाषण, लघु नाटिका आदि के द्वारा श्रमिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया। प्रधानाचार्या संतोष जैन ने कहा कि श्रमिक देश के विकास की मुख्य धुरी है। हमें उनका सम्मान करना चाहिए। एडमीनिस्ट्रेटर गगन शर्मा ने कहा कि सरकार को श्रमिक हित में नए कानूनों का निर्माण करना चाहिए। इस दौरान रिया, सुनिधि, कुलसुग, सानवी, शिफा, पल्लवी, जसप्रीत, झलक, मेघा, अंशुमन आदि मौजूद रहे। एसडी ग्लोबल स्कूल में श्रमिक दिवस पर निदेशक डॉ सिद्धार्थ शर्मा ने बच्चों को श्रम का महत्व बताया। साथ ही श्रमिकों का सम्मान करने की सलाह दी। छोटे बच्चों के लिए फ्रूट पार्टी हुई। शालू शर्मा, मेघा गर्ग, अर्चना, दिव्या, मोनिका, रिया, प्रीति, दिक्षा, कोमल, रोहित कश्यप, विवेक कुमार का योगदान रहा। उधर, बसेडा में उत्तर प्रदेश निर्माण श्रमिक कल्याण यूनियन की ओर से कार्यशाला हुई। सभापति विजय कुमार शर्मा के समक्ष मजदूरों ने अपनी समस्याएं रखी। वक्ताओं ने श्रमिक दिवस पर अपने अपने विचार रखे। इस दौरान नीलम, भानू, मनमोहन, प्रदीप आदि मौजूद रहे।