फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भीषण गर्मी से नागरिक हाल बेहाल

भीषण गर्मी से नागरिक हाल बेहाल

Tue, 01 May 2018 01:16 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
भीषण गर्मी से नागरिक हाल बेहाल
गरमी से हाल हुआ बेहाल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सोमवार को भीषण गर्मी में आमजन का हाल बेहाल रहा। चिलचिलाती धूप ने लोगों की त्वचा को झुलसाने का काम किया। तेज धूप और गर्मी से बचने के लिए लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर घरों से निकले। दोपहर में गर्मी अधिक होने के कारण बाजार से लोगों की भीड़ गायब रही। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा।

बढ़ती गर्मी लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। दोपहर में धूप तेज होने के कारण सड़कों पर लोगों का आवागमन बहुत कम रहा। दुपहिया वाहनों पर लोग अपने मुंह पर कपड़ा बांधकर घरों से निकले और बाजार आदि का काम निपटाया। दोपहर में मुख्य बाजार से रौनक गायब रही। दुकानदार खाली बैठे दिखाए दिए। गर्मी से परेशान बच्चों ने दिन में कई बार स्नान किया, लेकिन फिर भी गर्मी से कुछ राहत नहीं मिल पाई। दिन में चली गर्म हवा से भी लोग परेशान रहे। गर्मी में शहर में हुई फीडर वार कटौती से लोग काफी त्रस्त रहे। बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण शहरी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही। मोहल्ला रामलीला टिल्ला, आबकारी, खादरवाला, खालापार, लद्दावाला आदि क्षेत्र में दोपहर को पानी की सप्लाई कम हो गई। शाम को सूरज छिपने के बाद लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed