{"_id":"5ad4f7214f1c1ba6018b4e8f","slug":"21523906337-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालीघटा छाई, बूंदा-बांदी से किसान की बढी टेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालीघटा छाई, बूंदा-बांदी से किसान की बढी टेंशन
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालीघटा छाई बूंदाबांदी से किसान की बढ़ी टेंशन
मुजफ्फरनगर। सोमवार को दिन में आकाश में काली घटा छाई रही। दोपहर के समय कुछ देर के लिए बूंदा-बांदी भी पड़ी। बारिश के डर से गेहूं किसान तनाव में रहा। किसानों का पका गेहूं खेतों में खड़ा हुआ है।
सुबह से ही बादल छाए रहने और दिन में दोपहर को बारिश प्रारंभ हो जाने से एक बार फिर गेहूं किसान टेंशन में आ गया। हाल ही में तीन दिन लगातार बारिश से किसानों की गेहूं की कटाई रुक गई थी। किसान खेतों के सूखने का इंतजार कर ही रहे है। सोमवार को दिन में एक बार फिर काले बादल छा गए। इन बादलों को देख किसान डरे रहे। कुछ स्थानों पर बूंदा-बांदी भी पड़ी। चरथावल में बारिश हुई। जिस तरह के बादल छाये हुए थे ठीक वैसी बारिश नहीं हुई, इससे किसानों को राहत मिली। किसानों की गेहूं की फसल पूरी तरह तैयार खडी है। पकी हुई फसल को घर तक लाने में किसान को परेशानी हो रही है। बारिश पर उसकी फसल का भविष्य टिका हुआ है। यही कारण है कि जब भी आकाश में बादल दिखाई देते है और बारिश आती है तो किसान टेंशन में आ जाता है।