{"_id":"5a0dde934f1c1b7a548bd580","slug":"21510858387-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू कार्यकर्ताओं का तहसील में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू कार्यकर्ताओं का तहसील में प्रदर्शन
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ (मुजफ्फरनगर)।
विद्युत निगम की ओर से गांव के जंगल में विद्युत पोल गाड़कर लाइन बिछाने से किसानों में रोष व्याप्त है। इस मामले को लेकर भाकियू ने तहसील में प्रदर्शन कर रोष जताया।
बृहस्पतिवार को भाकियू नगर अध्यक्ष रेशु गोयल के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने विद्युत निगम के खिलाफ तहसील में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विद्युत निगम कर्मचारी मनमाने तरीके से मार्ग पर खंभे खड़े कर अतिक्रमण कर रहे हैं। जिस कारण किसानों को ट्रैक्टर-ट्रॉली के आवागमन में परेशानी हो रही है। किसानों के विरोध करने के बाद भी कर्मचारी अपनी मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। करीब आधा घंटा प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने समस्या का हल नहीं होने पर खंभे उखाड़कर लाइन नहीं खींचने देेने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में भाकियू के संरक्षक राजेंद्र गोयल, मीरापुर नगर अध्यक्ष आलोक गोयल, ओमप्रकाश शर्मा, धर्मवीर राठी आदि शामिल रहे।