{"_id":"5a09ea284f1c1b0d698bb756","slug":"21510599208-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूड़ गांव में विकास कार्यों की पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूड़ गांव में विकास कार्यों की पड़ताल
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। खतौली ग्रामीण भूड़ ग्राम पंचायत की ओर से गांव में कराए गए विकास कार्यों की जांच की गई।
सहारनपुर मंडल के उप निदेशक पंचायत एके सिंह के नेतृत्व में अभियंता पंचायत सहारनपुर मंडल आलोक चंद गौड़ और अन्य अधिकारियों ने खतौली ग्रामीण भूड़ ग्राम पंचायत की ओर से गांव में कराए गए विकास कार्यों नाली, इंटरलॉकिंग से बनाए गए मार्ग की पैमाइश की। एके सिंह ने बताया कि शासन के आदेशानुसार जांच की जा रही है। जिसकी रिपोर्ट सीधे शासन को भेजी जाएगी। जांच टीम ने कई स्थानों से इंटरलॉकिंग को उखड़वा कर उसमें लगाई गई निर्माण सामग्री और गुणवत्ता आदि की जांच की। उन्होंने प्रथम दृष्टया कार्य को संतोषजनक बताते हुए कहा कि इसकी पैमाइश और अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जाएगी। इस दौरान ग्राम पंचायत सचिव विजय शेखर, ग्राम प्रधान पति सुलेमान परदेसी, हाजी हारुन मलिक, इंतजार, तालिब अंसारी, अमीर अहमद अंसारी समेत ब्लाक कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।