{"_id":"59caa6144f1c1b9e538b4811","slug":"21506453012-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम जनता चुने जिला पंचायत अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम जनता चुने जिला पंचायत अध्यक्ष
Updated Wed, 27 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम जनता चुने जिला पंचायत अध्यक्ष
मुजफ्फरनगर। नवराज्य निर्माण महासंघ ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आने वाले जिला पंचायत चुनाव में अध्यक्ष जनता के माध्यम से चुना जाना चाहिए। इसके साथ ही यूपी के आठ जिलों को दिल्ली में शामिल कर पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की भी मांग की गई। साथ ही प्राइवेट स्कूलों के बिल्डिंग चार्ज वसूलने पर रोक लगाने की मांग की गई है।
मंगलवार को संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल मांडी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मेरठ, बागपत, नोएडा, गाजियाबाद, पंचशीलनगर, बुलंदशहर, शामली एवं मुजफ्फरनगर को दिल्ली विधानसभा में शामिल किए जाने की मांग की गई। इसके बाद दिल्ली को पूर्ण राज्य घोषित करने की मांग कर प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। इसके अलावा भी कार्यकर्ताओं ने सांसद और विधायक की तरह जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भी आम जनता के जरिए चुना जाने का पक्ष उठाया। समिति ने प्राइवेट स्कूल प्रशासन पर कार्रवाई की मांग की। कहा गया कि अधिकांश स्कूल बिल्डिंग चार्ज तक वसूल कर रहे हैं, जो पूरी तरह से गलत है। प्रदर्शन में रामपाल मांडी, शफाअत राणा, राकेश त्यागी, आलोक भटनागर, ठाकुर खचेडू सिंह, योगेंद्र शर्मा, मधुसूदन अग्रवाल, सोमपाल, अमीर हसन, मदन मोहन शर्मा, फरहत अहमद, वीरेंद्र सिंह, राजकुमार राणा, राजेंद्र चौधरी आदि शामिल रहे।