फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गुरु वंदन समारोह में शिक्षकों का अभिनंदन

गुरु वंदन समारोह में शिक्षकों का अभिनंदन

Wed, 06 Sep 2017 01:08 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
गुरु वंदन समारोह में  शिक्षकों का अभिनंदन
गुरु वंदन समारोह में शिक्षकों का अभिनंदन
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। मॉडर्न इंटर कालेज रामराज के पुरातन छात्र संगठन ने गुरू वंदन समारोह में 50 शिक्षकों को सम्मानित किया। शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों के साथ समाजसेवियों का भी अभिनंदन किया गया।
समारोह का शुभारंभ उद्यमी सरदार हरभजन सिंह, पूर्व विधायक डॉ सरेश संगल, उत्तराखंड राज्य प्रशासनिक प्राधिकरण के सदस्य एवं पूर्व जिला जज राम सिंह ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर किया। मॉडर्न इंटर कॉलेज के 25 सेवानिवृत शिक्षकों, सात रामराज ग्रामसभा क्षेत्र के तथा 18 सेवारत शिक्षकों को उनकी आदर्श सेवाओं के लिए अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इनके साथ ही क्षेत्र के विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया। संचालन कालेज के पुरातन छात्र एवं चेयरमैन जिला उपभोक्ता फोरम बिजनौर सुधीर कुमार गुप्ता ने किया। संत कमलेश,आजाद बंसल, कालेज प्रबंधक सरदार बलजीत सिंह, प्रधानाचार्य डॉ योगेश कुमार, संघ नेता कृष्ण शर्मा, धनेश बंसल आदि ने विचार व्यक्त कर शिक्षक के महत्व पर प्रकाश डाला। श्रीयांश जैन, राकेश जैन, विनोद संगल, डॉ अतुल गोयल, आभा गुप्ता, मीनू गोयल, सोरन सिंह, रामकिशन अग्रवाल, आवेश कुमार, डॉ योगेश कुमार, दीपक कुमार, आदित्य, सतीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, मीरापुर के बसंत शिक्षा सदन इंटर कालेज में बच्चों ने कार्यक्रम आयोजित किए। कक्षाओं को सुसज्जित कर गुरुजनों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य सुनील कुमार गोयल, शिव कुमार, शेखर सिंह, अनुज कुमार, वेद प्रकाश, सेवाराम, गीता शर्मा, अंजु रानी, सपना रानी आदि मौजूद रहे। ज्ञानस्थली पब्लिक, सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल, नन्ही दुनिया जूनियर हाई स्कूल, एसएसएस सीनियर सेकेंड्री आदि स्कूलों में शिक्षक दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed