फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जाहरवीर गोगा म्हाड़ी पर उमड़ा आस्था का सैलाब

जाहरवीर गोगा म्हाड़ी पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Wed, 06 Sep 2017 12:52 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
जाहरवीर गोगा म्हाड़ी पर  उमड़ा आस्था का सैलाब
जाहरवीर गोगा म्हाड़ी पर उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। श्रद्धा और आस्था की प्रतीक जाहरवीर गोगा म्हाड़ी पर श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ पवित्र निशान और छड़ी चढ़ाकर मन्नतें मांगी। कस्बे के प्रमुख मार्गों से प्रमुख छड़ियों की परिक्रमा कराई गई। कस्बा स्थित म्हाड़ी पर मेले में दर्जनों गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ा।

मंगलवार को रोहाना मार्ग स्थित प्राचीन म्हाड़ी पर अनंत चतुर्दशी के मौके पर परंपरागत मेला सजा। प्रभारी निरीक्षक डीके त्यागी और पूर्व सभासद गौरव त्यागी ने म्हाड़ी के कपाट खोलकर मेले का शुभारंभ किया। अतिथियों ने जाहरवीर गोगा म्हाड़ी पर दीप प्रज्वलित किया। चरथावल समेत आसपास गांवों के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मत्था टेक कर मन्नतें मांगी। मेले में शाम के वक्त दर्जनों गांवों के लोगों के पहुंचने से भारी भीड़ उमड़ी। सुबह के वक्त म्हाड़ी परिसर में सजने वाली पवन भगत की बड़ी छड़ी के अलावा जोनी की गोरखनाथ की छड़ी, मोल्हड़ नाथजी की छड़ी, फूल्लो की छड़िय़ों को ढोल-नगाड़ों के साथ कस्बे में परिक्रमा कराने के बाद म्हाड़ी परिसर में सजाई गई। ढोल-नगाड़ों पर झूमती हुई श्रद्धालुओं की टोलियां पवित्र निशान और छड़ी लेकर म्हाड़ी पर पहुंची। कमेटी की ओर से दुकानदारों के लिए जनरेटर से लाइट का इंतजाम कराया। खेल-खिलौनों की दुकानों और रंग-बिरंगे झूलों पर बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया। कस्बा प्रभारी नरेश भाटी के नेतृत्व में पीएसी, महिला कांस्टेबल के साथ भारी पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था बनाने में जुटा रहा। रोहाना मुख्य मार्ग पर मेला लगने से जाम की स्थिति रही। म्हाड़ी पर भगत पवन कश्यप, नाथीराम त्यागी, कुबेरदत्त त्यागी, पूर्व सभासद राजन त्यागी, विजेंद्र त्यागी, रमेश त्यागी, सुनील त्यागी, नीटू त्यागी, पपनी कंसल, शिवकुमार कश्यप, उमेश भगत, अशोक कुमार, जोनी कश्यप, शैलेंद्र वाल्मीकि, अंकुर कुमार, राजकुमार पाल मौजूद रहे। उधर, लकड़संधा म्हाड़ी पर भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed