फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मारुति वैन धू-धू कर जली, लोगों में अफरातफरी मची

मारुति वैन धू-धू कर जली, लोगों में अफरातफरी मची

Fri, 25 Aug 2017 12:59 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
मारुति वैन धू-धू कर जली, लोगों में अफरातफरी मची
आग का गोला बन गई मारुति वैन
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव चलसीना व फुलत अड्डे पर गैस भरते समय अचानक मारुति वैन में आग लग गई। देखते ही देखते वैन आग का गोला बन गई। आग लगने की सूचना पर आसपास के दुकानदारों और लोगों में अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल आग को बुझाया। इस दौरान बराबर में खड़ी एक बाइक भी आग से फुंक गई। जीटी रोड पर इस दौरान काफी लंबा जाम भी लग गया था। पुलिस ने जाम को खुलवाया।
जीटी रोड पर गली मंसूर खां के सामने गांव चलसीना व फुलत का अस्थायी अड्डा है, जहां पर डग्गामार वाहन खड़े होते हैं। पुलिस ने बताया कि गांव फुलत निवासी चमन भी सवारियों को लाने व ले जाने के लिए मारुति वैन चलाता है। लोगों ने बताया कि बृहस्पतिवार को चालक चमन अपनी वैन को अड्डे पर खड़ी करके उसके गैस भर रहा था। अचानक किसी तरह से गैस ने आग पकड़ ली और वैन जलने लगी। चालक ने मिट्टी और पानी डालकर आग को बुझाने का प्रयास भी किया। देखते ही देखते आग ने पूरी वैन को अपनी चपेट में ले लिया और धू धूकर जलने लगी। चालक घबराकर वहां से भाग खड़ा हुआ। वैन में आग लगते देखकर आसपास के दुकानदारों और लोगों में अफरातफरी मच गई। दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को मंगवाया। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने बमुश्किल जली हुई वैन की आग को बुझाया। वैन में लगी आग की चपेट में आकर बराबर में खड़ी राजमिस्त्री बुढ़ाना रोड निवासी इकराम की बाइक भी जल गई। इस दौरान जीटी रोड पर जाम लग गया था। पुलिस ने जाम को खुलवाया।
विज्ञापन

इनसेट
बड़ा हादसा भी हो सकता था
मारुति वैन आग लगने से जिस तरह से धू धूकर जल रही थी। अगर मारुति वैन में लगी गैस किट का सिलेंडर का फट जाता तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। मकान के अलावा दुकानों को भी नुकसान पहुंच सकता था। लोगों की जानें भी जा सकती थी और मकान क्षतिग्रस्त हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed